फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा धर्मांतरण मामला: क्या आरिफ का धर्मांतरण गिरोह से है कनेक्शन ? जांच में जुटी पुलिस

Thu, 08 Jul 2021 12:54 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
आरोपी आरिफ हाशमी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में होटल संचालिका से नाम बदलकर दोस्ती और शादी रचाने के आरोपी आरिफ हाशमी ने धोखे से शादी के कागजातों पर हस्ताक्षर कराए थे। महिला को बाद में उसकी करतूत का पता चला था। आरोपी को जेल भेजने के बाद पुलिस को यह जानकारी लगी है। आरोपी पर एससी-एसटी एक्ट भी लगा दिया गया है।

थाना सदर क्षेत्र की रहने वाली होटल संचालिका एवं पूर्व आईएएस अधिकारी की बेटी के उत्पीड़न, धर्म परिवर्तन कराकर शादी रचाने के मामले में आरिफ हाशमी को जेल भेजा गया है। पुलिस ने पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि आरोपी ने वर्ष 2010 में उनसे मुलाकात की थी। इसके बाद 2011 में अजमेर लेकर गया था। यहां उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। इसकी जानकारी उन्हें नहीं हो सकी थी। 

आरिफ उनसे कई दस्तावेज पर हस्ताक्षर करा लेता था। उन्होंने भरोसा करते हुए हस्ताक्षर कर दिए। बाद में शादी के लिए भी धोखे से कागजात पर हस्ताक्षर करा लिए थे। इसका पता तब चला था जब आरिफ ने उत्पीड़न किया। उनको पूजा नहीं करने देता था। पूजा स्थल तोड़ दिया था। पुलिस धर्मांतरण गिरोह से भी आरिफ का कनेक्शन तलाश कर रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी आरिफ हाशमी
आरोपी के फोन की कॉल डिटेल निकलवा रही पुलिस
आरोपी के मोबाइल को पुलिस ने चेक किया। इसमें अधिकारियों से लेकर नेताओं के साथ खिंचे फोटो तक हैं। वहीं आरिफ के संबंध कई बड़े लोगों से भी थे। वह मोबाइल से बात करता था।  होटल में लड़कियों को भी बुलाता था। अब पुलिस यह देख रही है कि वह किन लोगों के संपर्क में था, ज्यादा कॉल किसके आते थे? आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
आगरा धर्मांतरण मामला: आरोपी आरिफ हाशमी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस तलाश रही धर्मांतरण गिरोह से कनेक्शन  
पुलिस के साथ ही एटीएस ने भी आरिफ हाशमी से पूछताछ की थी। धर्मांतरण गिरोह से उसके तार जुड़े होने की आशंका जाहिर की गई थी। सूत्रों के मुताबिक, उनसे शादी के दस्तावेज कहां से बनवाए। धर्म परिवर्तन किसने और कब कराया। इस सब की जानकारी ली जा रही है। अब एटीएस शादी कराने वाले और धर्म परिवर्तन कराने वालों के बारे में पता कर रही है।

4 of 5
आरोपी आरिफ हाशमी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के पास है आरोपी के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य
पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन बरामद किया था। इसे फोरेंसिक लैब भेजने की तैयारी हैं। वहीं पीड़िता ने भी मारपीट के फोटो अपने मोबाइल में खींचे हैं। इन फोटो को पुलिस ने साक्ष्य के रूप में शामिल किया है। इतना ही नहीं पीड़िता ने आरिफ हाशमी पर नजर रखने के लिए होटल में एक कैमरा भी लगाया था, जब भी वो होटल में लड़कियों को बुलाता था, कैमरे में कैद हो जाता था। कैमरे की फुटेज भी पुलिस के लिए अहम साक्ष्य बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरिफ हाशमी - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने जेल में लाइन में लगकर खाया खाना
होटल के तीन कमरों में बंदूक और रिवॉल्वर के साथ अपना रुतबा दिखाने वाले आरिफ हाशिमी जेल में तीन दिन से सो नहीं सका है। जेल सूत्रों के मुताबिक, उसे रोजाना सुबह जल्दी जागना पड़ रहा है। उसे क्वारंटीन बैरक में रखा गया है। यह बैरक 14 नंबर है। रात में आरिफ सो नहीं रहा है। पूरी रात करवटें बदलता रहता है। जेल प्रशासन के मुताबिक, आरिफ को क्वारंटीन बैरक में 14 दिन के लिए रखा गया है। इसमें नए बंदी रखे जाते हैं। इनका कोरोना टेस्ट भी कराया जाता है। आरिफ को भी 14 दिन बाद नई बैरक में शिफ्ट किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें