फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की योगशाला में सीखे स्वस्थ रहने के गुर

Wed, 21 Jun 2017 09:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 4
अमर उजाला योगशाला - फोटो : अमर उजाला
आगरा के श्री रत्नमुनि जैन इंटर कालेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को आपके अखबार अमर उजाला और मेजबान विद्यालय की ओर से योगशाला का आयोजन किया गया। इसमें श्री रत्नमुनि जैन इंटर कालेज, श्री रामकृष्ण इंटर कालेज, श्री नारायणी गर्ल्स इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं के साथ भारत विकास परिषद की संकल्प शाखा के सदस्यों एवं आसपास के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

2 of 4
अमर उजाला योगशाला - फोटो : अमर उजाला
योगाचार्य ललित कुमार शुक्ला ने योग का महत्व और इसके इतिहास के वर्णन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने योगाभ्यास करने आए लोगों को बताया कि जिस प्रकार मानव शरीर को भोजन की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार उस भोजन का लाभ शरीर को पहुंचाने के लिए प्रतिदिन योग करने की भी आवश्यकता होती है। 
विज्ञापन

3 of 4
अमर उजाला योगशाला - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उन्होंने विभिन्न आसनों के माध्यम से योगाभ्यास कराया एवं उससे शरीर को होने वाले लाभों के बारे में बताया। योगशाला में श्री रत्नमुनि जैन इंटर कालेज से प्रधानाचार्य डॉ. अनिल वशिष्ठ, प्रहलाद शर्मा, राजमोहन शर्मा, जितेंद्र सिंह, हरीकृष्ण पाराशर रहे। श्री नारायणी गर्ल्स इंटर कालेज से सुनीता सारस्वत रहीं। 
विज्ञापन

4 of 4
अमर उजाला योगशाला - फोटो : अमर उजाला
श्री रामकृष्ण इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सोमदेव सारस्वत, शिक्षक नरेश चंद्र मिश्रा और भारत विकास परिषद संकल्प शाखा की ओर से मनीष जैन, रोहित पुरी, पूनम जैन रहीं। भारत को जानो प्रतियोगिता के राष्ट्रीय मंत्री तरुण शर्मा एवं तीनों स्कूलों के विद्यार्थी एवं लोहामंडी, जयपुर हाउस और आसपास क्षेत्रों में रहने वाले लोगों ने भाग लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें