फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अमर उजाला लक्ष्य-2018 द बिगेस्ट एजूकेशन एंड करियर फेयर' के पहले दिन उमडे़ छात्र, देखें तस्वीरें

Sun, 01 Jul 2018 10:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 6
द बिगेस्ट एजूकेशन एंड करियर फेयर - फोटो : अमर उजाला
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी प्रजेंट्स 'अमर उजाला लक्ष्य-2018 द बिगेस्ट एजूकेशन एंड करियर फेयर' में पहले दिन बड़ी संख्या छात्र-छात्राओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। एक छत नीचे लगे कई विश्वविद्यालयों और जाने-माने शिक्षण संस्थानों के स्टालों पर जाकर जानकारी हासिल की। छात्रों ने जाना कि किस क्षेत्र में भविष्य बनाना उनके लिए ठीक रहेगा।
विज्ञापन

'अमर उजाला लक्ष्य-2018 द बिगेस्ट एजूकेशन एंड करियर फेयर' के पहले दिन उमडे़ छात्र, देखें तस्वीरें

2 of 6
द बिगेस्ट एजूकेशन एंड करियर फेयर - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सर्व एसआरके मॉल में शनिवार को आयोजित फेयर का उद्घाटन भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने किया। उन्होंने कहा कि कुछ छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारण में परेशानी होती है, उनके लिए अमर उजाला की ओर से आयोजित यह करियर फेयर महत्वपूर्ण है। अधिक से अधिक छात्रों को यहां पहुंचकर भविष्य निर्धारण के संबंध में जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।
विज्ञापन

'अमर उजाला लक्ष्य-2018 द बिगेस्ट एजूकेशन एंड करियर फेयर' के पहले दिन उमडे़ छात्र, देखें तस्वीरें

3 of 6
द बिगेस्ट एजूकेशन एंड करियर फेयर - फोटो : अमर उजाला
मोटिवेटर शिवम शर्मा ने छात्रों से कहा कि वो खुद तय करें कि क्या करना है। काउंसलर से केवल यह पूछें कि कैसे किया जाए। मोटिवेटर अभिषेक गुप्ता ने वर्तमान में भविष्य निर्धारण के लिए छात्रों के पास तमाम विकल्प है। अपनी रुचि के अनुसार क्षेत्र चुनने और पूरी लगन से उसमें भविष्य बनाने के लिए जुट जाएं। मोटिवेटर अश्विनी तिवारी ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। 

'अमर उजाला लक्ष्य-2018 द बिगेस्ट एजूकेशन एंड करियर फेयर' के पहले दिन उमडे़ छात्र, देखें तस्वीरें

4 of 6
द बिगेस्ट एजूकेशन एंड करियर फेयर - फोटो : अमर उजाला
करियर काउंसलर जया सहदेव ने कहा कि करियर चुनते समय अपनी रुचि को प्राथमिकता देनी चाहिए। ऐसा लक्ष्य निर्धारित करें, जिसको तय समय सीमा में आप हासिल कर सकें। एमएसएमई की दिव्या खंडेलवाल ने सॉफ्ट स्किल के संबंध में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। 
विज्ञापन

'अमर उजाला लक्ष्य-2018 द बिगेस्ट एजूकेशन एंड करियर फेयर' के पहले दिन उमडे़ छात्र, देखें तस्वीरें

5 of 6
द बिगेस्ट एजूकेशन एंड करियर फेयर - फोटो : अमर उजाला
तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय की ओर से टेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़कर हिस्सा लिया। चयनित विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। रविवार को भी फेयर में कई मोटिवेटर और काउंसलर छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'अमर उजाला लक्ष्य-2018 द बिगेस्ट एजूकेशन एंड करियर फेयर' के पहले दिन उमडे़ छात्र, देखें तस्वीरें

6 of 6
द बिगेस्ट एजूकेशन एंड करियर फेयर - फोटो : अमर उजाला
इस फेयर में बड़ी संख्या छात्र-छात्राओं ने वीडियो रेज्यूमे बनवाया। बड़ी कंपनियों में नौकरियां निकलने पर एचआर डिपार्टमेंट वीडियो रेज्यूमे को प्राथमिकता देता है। अमर उजाला की तरफ से एक्सपर्ट आशीष कुमार शर्मा ने वीडियो रेज्यूमे बनाकर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें