आगरा में अमर उजाला की प्रस्तुति म्यूजिकल डांडिया नाइट में शुक्रवार की शाम अभिनेत्री और गायिका रबैका और प्रिंस चौधरी के नगमों पर लोग जमकर थिरके। चांद आया है जमीं पे, आज गरबे की रात है, तूने मारी एंट्रिया यार, दिल में बजी घंटियां, भीगी भीगी रात है, चिपका ले सैंया फेवीकोल से...जैसे गीतों पर विवाहित जोड़ों के साथ युवतियों ने भी डांडिया में जमकर धमाल मचाया।
विज्ञापन
2 of 8
डांडिया नाइट में डांस करता विवाहित जोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
महात्मा गांधी रोड स्थित होटल ग्रांड एंपीरियल में इंडियन आइडल फेम प्रिंस ने गुजराती गीत मंगल बेला आई, शहनाई से शुरुआत की। इसके बाद उड़ी उड़ी उड़ी जाए रे, दिल की पतंग, गोरी तेरा गांव बड़ा प्यारा, मैं तो गया मारा..जैसे गीतों और रीमिक्स पर जमकर धमाल मचाया। युवतियों और विवाहित युगलों ने डांडिया स्टिक के साथ कदमताल मिलाए।
इसके बाद गायिका रबैका ने चोगाड़ा तारा, रंगीला तारा, सड्डे नाल रहोगे तो ऐश करोगे से लेकर पुरानी फिल्मी गीतों पर लोगों को डांडिया की मस्ती में सराबोर कर दिया। वन टू का फोर, फोर टू का वन, परदेसिया, गल सच्ची सच्ची बोल, ढोल बाजे रे ढोल..., जैसे गीतों पर देर रात तक कपल्स मस्ती करते रहे।
4 of 8
गायक प्रिंस व डांस करतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
मस्ती और जोश से भरी म्यूजिकल नाइट में नाचते गाते लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए रबैका और प्रिंस स्टेज से नीचे आ गए। दोनों ने लोगों के साथ जमकर डांडिया खेला और सेल्फी भी खिंचवाईं। इस दौरान स्टेज पर भी लोगों ने दोनों सेलीब्रिटी के साथ मंच साझा किया।
विज्ञापन
5 of 8
डांडिया नाइट में इन्हें मिला पुरस्कार
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर बेस्ट डांस जोड़ी का पुरस्कार डॉ. सुहानी राज गुप्ता व डॉ. सीके गुप्ता, बेस्ट ड्रेस फीमेल डॉ. सपना गोयल, बेस्ट डांस स्टाइल का खिताब दीवा चेतवानी को दिया गया। अंकित खट्टर व अनय तिवारी व केशवेंद्र सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार दिए।
विज्ञापन
6 of 8
अतिथिगणों को किया गया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन रेनबो हॉस्पिटल के जीएम डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, अनय तिवारी व अंकित, आलोक कुलश्रेष्ठ, अनुराधा जैन, धर्मवीर जैन, अंजुल व मयंक ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में सहयोगी प्रायोजक धौलपुर फ्रेश, रेनबो हॉस्पिटल ,बायोकोर्डीस, ग्रैमेटिक्स, धर्मवीर एंड कंपनी, होटल ग्रैंड इंपीरियल, सरवी ईवेंट्स रहे।
विज्ञापन
7 of 8
गायिका रबैका
- फोटो : अमर उजाला
बचपन से ही टीवी कलाकार बनीं रबैका ने जी टीवी, स्टार प्लस के श...कोई है, सास बहू और ननद, पिया का घर, जैकी श्रॉफ के सीरियल मिसिंग में भूमिकाएं निभा चुकी हैं। गुरुवार को उनका अलबम ऐ खुदाया रिलीज हुआ है। रबैका को लाइव शो करना भाता है। उनका नया गीत लेके पहला पहला प्यार आने वाला है। उनका कहना है कि वह स्टेज पर धमाल, पंजाबी और बालीवुड में आशा भोंसले, सुनिधि चौहान के गीत गाना पसंद करती हैं, लेकिन धार्मिक गीत उनकी कमजोरी हैं।
जूनियर सुखविंदर कहे जाने वाले प्रिंस चौधरी इंडियन आइडल 2005 में आकर सुर्खियां बटोर चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह देश विदेश में अब तक एक हजार स्टेज शो कर चुके हैं। ताज महोत्सव से लेकर आगरा में कई बार प्रस्तुतियां दे चुके हैं। उनका रबैका के साथ ड्यूट सांग वादा करो आने वाला है। प्रिंस बताते हैं कि सुखविंदर के नगमे गाना उन्हें बहुत पसंद है।