फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मां तुझे प्रणाम' में तीज प्रिंसेस व क्वीन के ऑडिशन, तस्वीरों में देखें प्रतिभागियों का हुनर

Sun, 05 Aug 2018 12:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ऑडिशन देती प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में अमर उजाला के 'मां तुझे प्रणाम' में तीज प्रिंसेस और तीज क्वीन के ऑडिशन में युवतियों और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सूरसदन के बेसमेंट हॉल में प्रतिभागियों ने निर्णायक मंडल की सदस्यों के सामने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। किसी ने मिमिक्री की तो किसी ने एक्टिंग से ध्यान खींचा। 
विज्ञापन

'मां तुझे प्रणाम' में तीज प्रिंसेस व क्वीन के ऑडिशन, तस्वीरों में देखें प्रतिभागियों का हुनर

2 of 5
ऑडिशन देती प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला
शहर की युवतियों और महिलाओं में तीज प्रिंसेस और क्वीन का ताज पहनने को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। ऑडिशन शनिवार दोपहर दो बजे से शुरू होने थे। इसके पहले ही महिलाओं और युवतियों की भीड़ लग चुकी थी। 
विज्ञापन

'मां तुझे प्रणाम' में तीज प्रिंसेस व क्वीन के ऑडिशन, तस्वीरों में देखें प्रतिभागियों का हुनर

3 of 5
रैंप वॉक करतीं प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला
तमाम प्रतिभागियों ने रैंप पर कैटवॉक किया। किसी ने सिंगिंग तो किसी ने एक्टिंग के माध्यम से अपना टैलेंट दिखाया। जजों के सवालों के जवाब देकर अपने दावेदारी पेश की। निर्णायक मंडल में तीज क्वीन की विजेता रहीं शिल्पा माहेश्वरी, अंतरा जैन और मॉडल अंशिका सक्सेना शामिल रहीं।  

'मां तुझे प्रणाम' में तीज प्रिंसेस व क्वीन के ऑडिशन, तस्वीरों में देखें प्रतिभागियों का हुनर

4 of 5
डांस करती महिला - फोटो : अमर उजाला
रविवार को ऑडिशन का आखिरी दिन है। ऑडिशन दो बजे से होगा। दोनों प्रतियोगितायों के लिए इच्छुक प्रतिभागियों को रैंप वॉक , परिचय राउंड और टैलेंट राउंड होगा। तीज प्रिंसेस में 18 से 25 साल की युवतियां भाग ले सकती हैं। प्रतिभाग करने के लिए पंजीकरण भी यहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'मां तुझे प्रणाम' में तीज प्रिंसेस व क्वीन के ऑडिशन, तस्वीरों में देखें प्रतिभागियों का हुनर

5 of 5
ऑडिशन में एक्टिंग करती महिला - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर, डांस आगरा डांस के ऑडिशन छह से सात अगस्त को लिए जाएंगे। यह गायत्री पब्लिक स्कूल और आवास विकास सेक्टर चार स्थित होली पब्लिक स्कूल में होंगे। सात अगस्त को बल्केश्वर स्थित सेंट एंड्रूज स्कूल और ताज नगरी स्थित एंड्रूज की दूसरी शाखा में होंगे। ऑडिशन सोलो में जूनियर वर्ग के 16 वर्ष तक के प्रतिभागी, सोलो सीनियर वर्ग में 15 से 25 साल के प्रतिभाग से सकते हैं। ग्रुप डांस के लिए ग्रुप ऑडिशन होंगे। थीम देशभक्ति, सामाजिक और भक्ति गीत होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें