फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: अमर उजाला ने लगाई पुलिस की पाठशाला, एसएसपी ने छात्राओं को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ

Tue, 31 Jul 2018 06:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 6
पुलिस की पाठशाला - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को आयोजित की गई पुलिस की पाठशाला में छात्राओं ने आत्मनिर्भर बनने के साथ महिला सुरक्षा को लेकर बनाए कानूनों के बारे में जाना। छात्राओं ने एसएसपी सचिंद्र पटेल से छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, यातायात और पुलिस महकमे के भ्रष्टाचार आदि पर सवाल किए। एसएसपी ने उन्हें इमरजेंसी में डायल-100 और 1090 को याद रखने की सलाह दी। डेढ़ घंटे तक चली पाठशाला में एसएसपी ने सवा घंटे तक छात्राओं के सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन

तस्वीरें: अमर उजाला ने लगाई पुलिस की पाठशाला, एसएसपी ने छात्राओं को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ

2 of 6
पुलिस की पाठशाला - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले पुलिस की पाठशाला का आयोजन पंडित मुरारी लाल शिक्षण संस्थान में किया गया। मुख्य अतिथि एसएसपी सचिंद्र पटेल पाठशाला के शिक्षक बने। एसएसपी ने कहा कि अगर आप किसी भी मुसीबत में हैं या कहीं जा रही हैं और रास्ते में एक्सीडेंट देखती हैं, तो डायल-100 पर कॉल करें। 10 से 15 मिनट में पुलिस आपके पास होगी।
विज्ञापन

तस्वीरें: अमर उजाला ने लगाई पुलिस की पाठशाला, एसएसपी ने छात्राओं को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ

3 of 6
पुलिस की पाठशाला
उन्होंने कहा कि छात्राओं को अब डरने की नहीं, बल्कि चुप्पी तोड़ने की जरूरत है। अगर कोई पीछा करता है या फिर फोन पर परेशान करता है, तो 1090 पर कॉल करें। यह नंबर डायल के बाद छात्रा की टेंशन खत्म और पुलिस का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 1090 पर शिकायतकर्ता का नाम सार्वजनिक नहीं किया जाता है। छात्राओं को सलाह दी कि सोशल मीडिया पर अनजान से दोस्ती न करें।

तस्वीरें: अमर उजाला ने लगाई पुलिस की पाठशाला, एसएसपी ने छात्राओं को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ

4 of 6
पुलिस की पाठशाला - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने गुड टच और बेड टच के बारे में बताया। इसका ध्यान रखें और गलत महसूस होने पर तुरंत माता-पिता को बताएं। डरें नहीं, आपकी जानकारी ही आपको आगे सुरक्षित कर सकती है और गलत मंसूबे रखने वालों को समय से सबक सिखाया जा सकता है। छात्राओं को पाक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा की जानकारी भी दी। एसएसपी ने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार आ रहा है। अपने भाई, पिता से वचन लें कि वो मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें।
विज्ञापन

तस्वीरें: अमर उजाला ने लगाई पुलिस की पाठशाला, एसएसपी ने छात्राओं को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ

5 of 6
पुलिस की पाठशाला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पाठशाला में महिला थाना प्रभारी ब्रह्मवती ने छात्राओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि छात्राएं चुप्पी तोड़ें, खुलकर बोलें। उन्होंने कहा कि अगर कोई रास्ते में घेर लेता है, तो हिम्मत न हारें। दुपट्टे में लगी पिन या बालों में लगी पिन को हाथ में लेकर उन पर भी प्रहार करें। कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज गर्ग और प्रबंध समिति की पूर्णिमा गर्ग ने एसएसपी और महिला थाना प्रभारी ब्रह्मवती का स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुलिस की पाठशाला
छात्रा रसना राजपूत ने कहा कि पुलिस की पाठशाला में महिला हेल्पलाइन के बारे में जानकारी मिली। मन से डर निकल गया, कैसी भी मुसीबत आएगी तो खुलकर सामना करेंगे। वहीं प्रतिक्षा ने कहा कि छेड़छाड़ की घटनाएं बहुत होती हैं। हमें 1090 वूमेन हेल्पलाइन के बारे में पता नहीं था, मगर अब पता चल गया। अब लड़कियों, महिलाओं को चुप रहने की जरूरत नहीं। अंजली ने कहा कि पुलिस के प्रति नकारात्मक सोच थी कि पुलिस सही काम नहीं करती, मगर एसएसपी से सुनकर लगा कि पुलिस हमारी सुरक्षा दिन-रात करती है। अगर कोई पुलिसकर्मी नहीं सुनेगा तो हम उच्चाधिकारियों से शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें