फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: अखिलेश यादव ने लिया चाट का स्वाद, डिंपल ने चखा गाजर का हलवा, देखिए तस्वीरें

Tue, 03 Jan 2023 04:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 5
अखिलेश और डिंपल ने चखा मैनपुरी के व्यंजनों का स्वाद - फोटो : अमर उजाला
नए साल के दूसरे ही दिन सोमवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव परिवार के साथ मैनपुरी पहुंचे। यहां शहर के एक चर्चित रेस्टोरेंट पर उन्होंने पकवानों का स्वाद लिया। अखिलेश यादव ने जहां चाट का स्वाद लिया तो वहीं उनकी पत्नी और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने गाजर का हलवा चखा। उन्होंने दोनों ही चीजों की जमकर तारीफ की।
 
नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के निधन के बाद हुए लोकसभा उपचुनाव से ही सपा अध्यक्ष का मैनपुरी के प्रति जुड़ाव बढ़ा है। उपचुनाव से लेकर अब तक लगभग डेढ़ महीने में अखिलेश 20 बार मैनपुरी आ चुके हैं। बिना किसी पूर्व सूचना के ही सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री पत्नी और बेटी टीना के साथ पहुंचे थे। वे सैनिक स्कूल में भ्रमण के बाद शहर के बीचों-बीच नारायण मिष्ठान भंडार स्थित रेस्टोरेंट पहुंचे। यहां अखिलेश ने आलू की चाट का स्वाद लिया। 
विज्ञापन

2 of 5
मैनपुरी में अखिलेश यादव और डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
डिंपल ने वहीं गाजर का हलवा और भुने हुए आलू खाए। बेटी टीना ने भी पकवानों का स्वाद चखा। भुने हुए आलू मैनपुरी में काफी प्रसिद्ध हैं। लगभग आधे घंटे तक यहां रुककर उन्होंने व्यंजनों का स्वाद लिया। इसके बाद फिर समाजवादी रथ से सैफई के लिए रवाना हो गए। इससे पूर्व वो मीडिया से भी मुखातिब हुए। 
विज्ञापन

3 of 5
मैनपुरी के रेस्टोरेंट में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिछड़ा वर्ग आरक्षण पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने यहां तक कह दिया कि भाजपा में जाने वाले पिछड़े नेताओं की आत्मा मर जाती है। भाजपा केवल पिछड़ों का वोट लेना जानती है, लेकिन जब सम्मान की बात आती है तो भाजपा केवल धोखा देती है।
 

4 of 5
अखिलेश यादव और डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पिछड़ों का आरक्षण छीनने का काम कर रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी सरकार ने अवमानना करते हुए निकाय चुनाव कराने का प्रयास किया। आगे भाजपा सरकार दलितों का भी आरक्षण छीनने का काम करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैनपुरी में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी पहुंचे तो सिंधिया तिराहे पर अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नेताजी स्वर्गीय मुलायम सिंह की स्मृति में करहल चौराहे पर उनकी प्रतिमा लगवाए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में युवा राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र यादव बॉबी व अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें