किसान बिल के विरोध में में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का एलान किया गया। आगरा समेत पूरे ब्रज में किसानों ने बंद का समर्थन किया। मथुरा में कांग्रेस ने भाकियू के बंद का समर्थन किया। आगरा में सरकार के खिलाफ नारेबाजी और कृषि बिल वापस लेने की मांग की गई। फिरोजाबाद, मैनपुरी और एटा-कासगंज में भी किसानों ने धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
2 of 8
किसान बिल के विरोध में प्रदर्शन करते किसान
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के पिनाहट ब्लॉक के गांव करकोली में कृषि विधेयक के विरोध में किसान यूनियन ने धरना-प्रदर्शन किया। सड़क पर आकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बिल वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
3 of 8
फतेहाबाद में प्रदर्शन के दौरान किसान
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में फतेहाबाद की नवा मील पर बिल का विरोध में किसानों ने मार्च निकाला। सरकार से बिल वापस लेने की मांग की गई। इस दौरान सीओ पिनाहट सुरेश चंद ओमहरे, एसओ पिनाहट कुंवर पाल सिंह, एसओ मंसुखपुरा भोलू सिंह भाटी आदि फोर्स के साथ मौजूद रहे।
4 of 8
किसान नेता शयाम सिंह चाहर ने नेतृत्व में किसानों ने धरना दिया।
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में किरावली तहसील मुख्यालय पर किसान विरोधी बिल के विरोध में किसान नेता शयाम सिंह चाहर ने नेतृत्व में किसानों ने धरना दिया।
विज्ञापन
5 of 8
डीएम चंद्र विजय सिंह को ज्ञापन देते सपाई
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबादः कृषि बिल के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जिला मुख्यालय दबरई पहुंचे। डीएम चंद्र विजय सिंह को ज्ञापन दिया। डीएम कार्यालय के अंदर जाने से पुलिसकर्मियों ने आम कार्यकर्ताओं को रोका। सपा एमएलसी डॉ. दिलीप यादव सहित कई कार्यकर्ता डीएम के कक्ष में ज्ञापन देने पहुंचे।
विज्ञापन
6 of 8
बलदेव में किसानों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले के कई इलाकों में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने भाकियू के बंद को समर्थन दिया। इसे देखते हुए मथुरा के होली गेट पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई। उधर, बलदेव में किसानों ने सड़क पर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
7 of 8
मैनपुरी में बिल का विरोध करते किसान
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में किसान यूनियन और समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। किसान यूनियन ने भांवत चौराहे पर सांकेतिक रूप से जाम लगाकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। वहीं समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करके ज्ञापन सौंपा।
मथुराः कृषि बिल के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर के नेतृत्व में सैकड़ों किसान शुक्रवार को एक्सप्रेस-वे के खप्परपुर पर चक्का जाम करने जा रहे थे। पुलिस ने इन सभी को एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने से पहले से ही रोक दिया। इस बात को लेकर पुलिस से भाकियू पदाधिकारियों की तड़का-भड़की भी हुई। भाकियू ने मथुरा-बलदेव मार्ग को पौन घंटे तक जाम रखकर केंद्र सरकार को कोसा। बिल वापस लेने की आवाज बुलंद की।
पुलिस के समझाने पर जाम खुल सका, इसके अलावा गोवर्धन, नौहझील के बाजना और मांट में भी प्रदर्शन करते हुए भाकियू ने ज्ञापन सौंपा। भाकियू टिकैत के अध्यक्ष राकेश टिकैत के आह्वान पर किसान चक्का जाम को सड़कों पर उतरे थे।