फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका हत्याकांड: मासूम बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल, आरोपी पिता बेसुराग, कौन करेगा परवरिश ?

Sun, 28 Mar 2021 12:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
प्रियंका की बेटियों को खाना खिलाती परिवार की महिला - फोटो : अमर उजाला
हमें मां से मिलना है। उनका चेहरा देखना है। एक बार उनका चेहरा तो दिखा दो। हमें अपने घर छोड़ दो। आगरा में बिलखते हुए तीनों बेटियों 10 साल की रिद्धी, सिद्धी और चार साल की तन्नू का यही कहना था। उनकी मां प्रियंका उर्फ रुचि की मौत हो गई है, जबकि पिता धर्मेंद्र उर्फ धीरज फरार है। आरोप है कि धर्मेंद्र ने प्रियंका की हत्या की है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वह हाथ नहीं आ सका है। शनिवार को मां के अंतिम दर्शन के लिए तीनों बेटियां तड़पती रहीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
पति के साथ प्रियंका की फोटो - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर सात में पति धर्मेंद्र के साथ किराये के मकान में रह रही थी। गुरुवार रात को पति ने विवाद के बाद प्रियंका की हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया। उस समय बेटियां घर में ही थीं। उनसे कहा था कि मां को नींद की गोली खिलाकर सुला दिया है। उन्हें जगाना नहीं। रात भर बेटियां मां के शव के पास ही रहीं। शुक्रवार सुबह मकान मालिक को पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। 
विज्ञापन

3 of 7
प्रियंका हत्याकांड: परिवार में मासूम बेटियां और घर के बाहर बैठे प्रियंका के परिजन - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को प्रियंका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान प्रियंका के मायका पक्ष के लोग तीनों बेटियों रिद्धी, सिद्धी और तन्नू को पोस्टमार्टम गृह लेकर आए। मगर, शव दो दिन पुराना होने की वजह से बेटियों को नहीं दिखा सके। उनसे यही कहा कि मां अस्पताल में भर्ती है। उन्हें अभी नहीं मिलवा सकते। तीनों बेटियां मां से मिलने की गुहार लगाती रहीं। घर आने पर भी बेटियां ने बिलखना शुरू कर दिया। परिवार में गम का माहौल देखने के बाद बेटियों को भी मां की मौत के बारे में समझते देर नहीं लगी। 

4 of 7
बेटियों ने वीडियो कॉलिंग से किए मां के अंतिम दर्शन - फोटो : अमर उजाला
नानी गजल उर्फ बेबी के सामने तीनों रोने लगीं। रिद्धी और सिद्धी का कहना था कि वह मां से मिलने के बाद ही कुछ खाएंगी। अगर, मां नहीं मिली तो खुद भी नहीं जी पाएंगी। वह बस रोये जा रही थीं। मासूम बेटियों को रोता देखकर परिवार के हर व्यक्ति की आंखों से आंसू निकल आए। सुबह से भी बेटियां ने कुछ ही खाना खाया था। तब वह इस उम्मीद में थीं कि मां आ जाएंगी। दोपहर में जब परिवार के लोगों ने बताया कि उनकी मां अब भगवान के पास चली गई हैं तो बिलखना शुरू कर दिया। फिर वो किसी के समझाने पर भी चुप नहीं हुईं। 

वीडियो कॉल से कराए मां के अंतिम दर्शन 
तीनों बेटियों के मां का चेहरा दिखाने की जिद करने पर परिवार वालों ने श्मशान घाट से वीडियो कॉल किया। इस दौरान बेटियों को मां के अंतिम दर्शन कराए गए। यह देखकर तीनों बिलख पड़ी। उन्हें परिवार के लोग भी संभाल नहीं पा रहे थे। 
विज्ञापन

5 of 7
पत्नी का हत्यारोपी धर्मेंद्र - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को कॉल करके भ्रमित करता रहा आरोपी धर्मेंद्र 
पुलिस के मुताबिक, पत्नी का हत्यारोपी धर्मेंद्र कॉल करके भ्रमित करता रहा था। उसने दो बार पुलिस को कॉल किया था। गुरुवार रात दो बजे पुलिस से कहा कि एक मर्डर हो गया है। एक घर का नंबर भी बताया। इसके बाद फोन बंद कर लिया। इस सूचना पर पुलिस घरों को चेक करती रहीं। मगर, कोई नहीं मिला। शुक्रवार सुबह फिर कॉल किया। इस पर पुलिस ने तलाश की। तब पुलिस को लोगों से महिला की मौत की जानकारी मिली। पुलिस ने आरोपी की लोकेशन निकलवाई। वह आवास विकास की आ रही थी। हालांकि बाद में मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। 
विज्ञापन

6 of 7
रोती-बिलखती बेटियां - फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तारी न होने से दहशत में प्रियंका का परिवार
मृतक प्रियंका की तीन बेटियों को नाना का परिवार अपने साथ रख रहा है। हालांकि तीनों बेटियां नानी के घर में रहने के लिए तैयार नहीं हैं। मां की मौत के बाद से रोये जा रहीं हैं। परिवार के लोगों का कहना था कि प्रियंका ने प्रेम विवाह किया था। तब से उससे बातचीत बंद थी। पति धर्मेंद्र का भी व्यवहार ठीक नहीं है। वह बदमाश किस्म का है। वह घर आकर अभद्रता करता था। इस कारण उससे किसी ने रिश्ता नहीं रखा। बच्चों को भी कभी नहीं बुलाया। वह बेटियों की परवरिश के लिए तैयार हैं। मगर, डर है कि धर्मेंद्र जेल से बाहर आने के बाद उनके साथ भी कोई वारदात कर सकता है। इसलिए बेटियों को धर्मेंद्र के गांव गोवर्धन भेजना चाहते हैं। डर की वजह से परिवार दिन में घर के गेट पर ताला लगाकर रह रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मां की मौत के बाद गुमसुम तीनों बेटियां - फोटो : अमर उजाला
कहां रहेंगी तीनों बेटियां
थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि तीनों बच्चियों को फिलहाल परिवार के लोगों के पास रखा है। आरोपी धर्मेंद्र की तलाश की जा रही है। दो टीमें लगी हैं। उसका घर मथुरा के गोवर्धन स्थित एक गांव में बताया गया है। उसके घर के बारे में पता किया जा रहा है। बेटियों को उनकी इच्छा के अनुसार रखा जाएगा। प्रियंका का एक भाई टीटू और एक बहन नीलिमा है। टीटू ने ही बहन को मुखाग्नि दी। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें