तीन दिन में दूसरी बार प्रकृति ने अन्नदाताओं पर कहर बरपाया है। सोमवार को ब्रज में तेज हवाओं पर रिमझिम बारिश के कारण गेहूं की फसल में भारी नुकसान हुआ है। तेज हवाओं से पकी हुई फसलें खेत में बिछ गई हैं। मौसम की मार झेल रहे किसान सुबह से ही खेतों में पहुंच गए। अभी गेहूं की फसल पूरी तरह से कट नहीं पाई हैं। आंधी से फसल खेतों में बिछ गई। किसानों की माने तो बारिश के कारण गेहूं का रंग काला पड़ जाएगा।
विज्ञापन
2 of 7
ओलावृष्टि से बर्बाद फसलें
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की देर शाम को तेज आंधी एवं बारिश के बाद सोमवार की सुबह हुई बारिश से गेहूं की फसल की गुणवत्ता पर विपरीत प्रभाव पडे़गा। ब्रज के आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज और मेनपुरी जिलों में सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह से भीग जाने से सड़ने के कगार पर है। ऐसे में गेहूं की फसल से फायदे की उम्मीद लगाए बैठे सैकड़ों किसानों के चेहरों की रंगत बदल गई है।
विज्ञापन
3 of 7
खेतों में पड़ी फसल
- फोटो : अमर उजाला
ब्रज क्षेत्र में आंधी और बारिश के बाद कृषि अधिकारियों ने जिले के गांवों में जाकर फसलों को देखा। हालांकि कृषि विभाग बारिश के कारण बडे़ फसलीय नुकसान की संभावना से इनकार कर रहा है लेकिन बारिश ने गेहूं किसानों को चिंता में डाल दिया है।
4 of 7
बारिश से नुकसान हुई फसल
- फोटो : अमर उजाला
किसानों की मानें तो इस सप्ताह दो दिन बारिश हो गई है। इससे गेहूं की गुणवत्ता खराब होगी। इसका असर किसानों की आमदनी पर पड़ना तय है। वहीं अधिकांश जगहों पर गेहूं की फसल की कटाई हो चुकी है। गेहूं के बोझ खेतों में पडे़ हैं। ऐसे में बारिश और आंधी से बीस प्रतिशत गेहूं की फसल बर्बाद होने की आशंका है।
विज्ञापन
लहसुन की फसल पर भी मौसम का असर
5 of 7
garlic
- फोटो : अमर उजाला
अचानक खराब हुए मौसम ने किसानों की नींद उड़ा दी है। खेत में खुदी पड़ी लहसुन की फसल खराब हो जाएगी। मौसम के मिजाज को देखकर किसान सब कुछ छोड़कर खेती में जुट गया है। गेहूं की फसल पककर तैयार है तो लहसुन की फसल को किसान ने खोदकर खेत में सुखाने के लिए रख दिया है। बारिश होने से लहसुन खेत में ही सड़ जाएगा।
विज्ञापन
फिरोजाबाद में दस बीघा गेहूं की फसल जली
6 of 7
जलती हुई बर्बाद
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना के जाफराबाद गांव में थ्रेसर से कटाई के लिए एकत्र दस बीघा गेहूं की फसल बिजली गिरने से जलकर राख हो गई। सूचना पर किसान खेत की ओर दौड़ा तो देखा बारिश होने के बाद भी उसकी फसल जल रही थी। सूचना पर फायर ब्रिगेड वाहनों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। ग्राम जाफराबाद निवासी मुन्नालाल ने अपने खेत में बोई दस बीघा गेहूं की फसल थ्रेसर से गहाई के लिए काटकर एकत्र की थी।
सोमवार को सुबह तेज आंधी और बारिश शुरू हुई तो किसान फसल बचाने के लिए दौड़े। बारिश के दौरान तेज चमक के साथ गेहूं के ढेर पर बिजली के गिरने से फसल धू-धू कर जलने लगी। ग्रामीणों ने फसल जलने की सूचना किसान और अग्निशम विभाग को दी। सूचना पर ब्रिगेड वाहन जब तक मौके पर पहुंचा, तब तक फसल जलकर राख हो चुकी थी।