फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा पूनम हत्याकांड: हत्या के बाद बहन का मोबाइल क्यों अपने साथ ले गया आरोपी भाई? पुलिस को इस बात का शक

Mon, 28 Nov 2022 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना शाहगंज के भोगीपुरा में बहन पूनम चौधरी की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या और भाभी नीलू को निशाना बनाने के बाद आरोपी ललित उर्फ निक्कू चौधरी की तलाश में पुलिस लगातार दबिशें दे रही है। कई बिंदु ऐसे हैं जो पुलिस को परेशान कर रहे हैं। उसमें से सबसा महत्वपूर्ण बिंदु ये है कि आखिर पूनम की हत्या के बाद उसका मोबाइल आरोपी निक्कू अपने साथ क्यों ले गया?


ये है मामला 

शाहगंज के भोगीपुरा में शनिवार सुबह शूटर ओपी और लाला के भतीजे निक्कू चौधरी ने संपत्ति के विवाद में बहन पूनम और भाभी नीलू चौधरी पर गोलियां चलाई थीं। पुलिस पहुंची तो घर में पूनम की लाश मिलीं। उसे दो गालियां लगी थीं। वहीं भाभी नीलू घायल मिली। उनके हाथ की बाजू से गोली छूकर निकली थी। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। 

ये भी पढ़ें - आगरा पूनम हत्याकांड: बहन की हत्या के बाद पहले बाइक, फिर कार से भागा आरोपी भाई, पुलिस को मिले अहम सुराग
विज्ञापन

2 of 5
मृतका पूनम का फाइल फोटो, घायल नीलू - फोटो : अमर उजाला

पूनम के मोबाइल में गोलियां चलाने का वीडियो तो नहीं

गोलियां चलाने के बाद निक्कू बहन पूनम का मोबाइल भी अपने साथ ले गया। परिजन ने पुलिस को यह जानकारी दी है। पुलिस को आशंका है कि जिस समय निक्कू ने गोलियां चलाईं, उस समय उसकी बहन पूनम मोबाइल से वीडियो बना रही थी। भाभी नीलू ससुर की दुकान पर ताला लगा रही थी। निक्कू विरोध कर रहा था। बहन की हत्या करने के बाद उसे लगा कि मोबाइल में घटना का वीडियो हो सकता है। इसलिए वो मोबाइल भी लेकर भाग गया। आशंका यह भी है कि अब तक उसने मोबाइल से वीडियो डिलीट कर दिया होगा।
विज्ञापन

3 of 5
घटनास्थल पर खड़ी महिला पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

आखिर क्यों गई निक्कू की पत्नी?

पुलिस को एक सवाल परेशान कर रहा है कि घटना के बाद हत्यारोपी निक्कू की पत्नी प्रीति चौधरी कहां गई? जिस समय पुलिस पहुंची, उस समय घर में घायल नीलू और दुकान का कर्मचारी रामेश्वर ही मिले थे। निक्कू के दो बच्चे स्कूल गए थे, जबकि प्रीति घर में नहीं थी। पूछताछ में परिवार के लोगों ने बताया कि वह सुबह ही एक बेटे को लेकर आगरा से बाहर एक मंदिर में दर्शन करने के लिए गई है। अब पुलिस यह पता कर रही है कि दो बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद मां बाहर क्यों जाएगी। पुलिस ने प्रीति से फोन पर बात की। उन्होंने यही बताया कि वह एक परिचित के साथ बाहर आई हैं। उधर, बच्चे एक रिश्तेदार के यहां रह रहे हैं।

4 of 5
घायल नीलू चौधरी - फोटो : अमर उजाला

पूनम का दोस्त भी फरार 

पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि पूनम को निक्कू खर्च नहीं दे रहा था। इस पर उसने घर के पास ही एक मार्केट में अपनी दुकान खोली थी। इसमें दूसरे समुदाय के एक युवक को साझीदार बनाया था। वे कास्मेटिक का काम करते थे। इसका विरोध भी निक्कू करता था। इसको लेकर भी झगड़ा होता था। घटना के बाद पूनम का साझीदार दोस्त भी फरार हो गया है। वह पुलिस के सामने नहीं आया है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। यह जानने का प्रयास कर रही है कि पहले कभी झगड़ा हुआ था या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घायल नीलू चौधरी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

परिवार के करीबी बताते हैं कि पूनम ने पहले ही झगड़े की आशंका जाहिर की थी। सीओ ऑफिस में प्रार्थनापत्र दिया था। उसने भाई पर आरोप लगाए थे। मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिस वजह से यह घटना हुई। अब इसको लेकर क्षेत्र में भी चर्चा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें