आगरा में फतेहाबाद मार्ग पर कलाल खेरिया में 23 दिसंबर की रात को टाटा इंडिकैश का एटीएम ले जाने के बाद नूंह के बदमाशों ने आधा घंटे में 8.20 लाख रुपये निकाल लिए थे। इसके बाद इनर रिंग रोड के किनारे खाली एटीएम को गड्ढे में फेंककर भाग गए थे। यह बात पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने बताई है। पुलिस अब फरार दो और बदमाशों को तलाशने में लगी है। एटीएम ले जाने के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया था। गुरुवार की रात मुठभेड़ में तीन बदमाशों को पकड़ा था। इनमें मेवात स्थित नगीना निवासी जाहुल, नूंह निवासी सद्दाम और राजस्थान के अलवर निवासी नासिर थे। नूंह निवासी अत्तू और मेवात निवासी मुल्ली भाग गए थे। गिरफ्तार बदमाशों से एटीएम को लादकर ले जाने में इस्तेमाल गाड़ी, 5.26 लाख रुपये और खाली एटीएम बरामद किया था।
विज्ञापन
2 of 5
थाना ताजगंज
- फोटो : अमर उजाला
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार ने बताया कि बदमाशों ने टाटा इंडीकैश का एटीएम ले जाने के कुछ दे बाद ही उसका लॉक औजारों से तोड़ दिया था। इसके बाद उसमें से कैश निकाल लिया था। खाली एटीएम को इनर रिंग रोड पर गाड़ी को रोक कर किनारे पर बने एक गड्ढे में छिपा दिया था। यह काम लगभग आधा घंटे में करने के बाद बदमाश भाग गए थे। गड्ढे में होने के कारण यह मिल नहीं सका। बदमाशों की निशानदेही पर एटीएम बरामद किया। पुलिस अब फरार बदमाशों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
3 of 5
एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
गैंग के सदस्य पहले रेकी कर ऐसे एटीएम को चिह्नित करते हैं, जहां पर गार्ड नहीं होते हैं। रेकी के बाद गाड़ी से आते हैं। एटीएम उठाकर ले जाते हैं। चूंकि टाटा इंडिकैश के एटीएम जमीन में फिक्स कर नहीं लगाए जाते, इसका फायदा बदमाशों को मिलता है। कंपनी के एटीएम बोल्ट से कस दिए जाते हैं। बदमाश ऐसे एटीएम को पांच मिनट में खोल कर ले जाते हैं।
4 of 5
आगरा पुलिस ने पकड़ा बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद मार्ग पर कलाल खेरिया में 23 दिसंबर की रात को टाटा इंडिकैश का 8.20 लाख रुपयों से भरा एटीएम हरियाणा के नूंह का मेव गैंग उठाकर ले गया था। बृहस्पतिवार रात को एक बार फिर बदमाश वारदात करने आए थे। पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को घेराबंदी करके पकड़ लिया गया
मुठभेड़ में पकड़ा बदमाश
- फोटो : वीडियो से ली तस्वीर
गैस कटर से नहीं, लॉक तोड़कर निकालते हैं कैश
पुलिस ने बताया कि बदमाश एटीएम ले जाने के बाद कैश भी आसानी से निकाल लेते हैं। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश जाहुल, नासिर और सद्दाम से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वह एटीएम गैस कटर से काटते नहीं हैं। एटीएम में डायनामिक लॉक लगा होता है। छैनी और हथौड़े की मदद से डायनामिक लॉक को तोड़ देते हैं। उसके बाद एटीएम आराम से खुल जाता है। अंदर से कैश निकाल लेते हैं। मुठभेड़ में मेव गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार: रेकी कर पांच मिनट में उखाड़ लेते हैं एटीएम, आगरा पुलिस को ऐसे मिला था सुराग