फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! पुलिस के 'भरोसे' न रहें, रात में 'आपकी सुरक्षा' का यह है हाल, देखें तस्वीरें

Thu, 17 Oct 2019 10:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
सिकंदरा पुलिसचौकी - फोटो : अमर उजाला
सिकंदरा तिराहे से कारगिल, बोदला, बिचपुरी रोड, तहसील रोड, लोहामंडी और जयपुर हाउस तक के आठ किमी में सोमवार रात के डेढ़ बजे से मंगलवार सुबह के चार बजे तक एक भी सिपाही गश्त पर नहीं था। जयपुुर हाउस, लोहामंडी, सिकंदरा में पुलिस चौकियों पर ताले लटके हुए थे। यह हाल तब था जबकि रविवार की रात ही कारगिल में मोबाइल शोरूम में 22 लाख की चोरी हुई। इसके बावजूद न पुलिसवाले गश्त पर निकले, न ही अफसर चेकिंग पर। अमर उजाला की टीम ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तो हर जगह लापरवाही पसरी मिली। पेश है रिपोर्ट...
विज्ञापन

2 of 6
सूनसान पड़ा सिकंदरा तिराहा - फोटो : अमर उजाला
स्थान : सिकंदरा तिराहा
समय : रात 1:35 बजे, दायीं ओर एक साथ तीन एटीएम हैं। एक पर शटर था। दो खुले थे। चौराहे पर पुलिसकर्मी तैनात नहीं थे। सिकंदरा थाना यहां से आधा किमी की दूरी पर है।
विज्ञापन

3 of 6
सड़क पर नहीं दिखाई दी गश्त की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
स्थान : कारगिल तिराहा, समय : रात 2:40 बजे, सिकंदरा से कारगिल होते हुए बोदला तक लगभग दो किमी की दूरी में यूपी-100, थाना पुलिस की जीप, बाइक कुछ नहीं मिला। एक सिपाही तक नहीं था जबकि यहां एक महीने पहले लूट और एक दिन पहले 22 लाख की चोरी हुई।

4 of 6
कोठी मीना बाजार के सामने पुलिस चौकी - फोटो : अमर उजाला
कोठी मीना बाजार के सामने पुलिस चौकी, समय : रात 3:18 बजे, कोठी मीना बाजार के सामने स्थित पुलिस चौकी के अंदर लाइटें जल रहीं थी, पंखे चल रहे थे, लेकिन कोई नहीं था। ताला लटका हुआ था। आसपास भी कोई पुलिसकर्मी नहीं था।
विज्ञापन

5 of 6
बोदला पुलिस चौकी से ठीक पहले बस ढूंढ रहे दो लोग - फोटो : अमर उजाला
बोदला पुलिस चौकी से ठीक पहले दो लोग मिले। एक गठरी और अटैची ले रखी थी। पूछने पर बोले, भोजपुर जाना है, बस ढूंढ रहे हैं, सिकंदरा से आए हैं। एक ने अपना नाम गिरधारी बताया। उन्होंने बताया कि दो किमी में कहीं चेकिंग नहीं की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बीएसए दफ्तर - फोटो : अमर उजाला
स्थान : बीएसए दफ्तर. समय : रात 2:48 बजे, इस दफ्तर में आग लगी। पुलिस तैनात की गई लेकिन रात में कोई पहरेदार नहीं था। हमने आवाज लगाई, कोई है, कोई है, उधर से जवाब नहीं मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें