फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटीईटी पेपर लीक मामला: दो और ओरोपी पुलिस ने पकड़े, व्हाट्सएप पर किया था वायरल

Sun, 07 Feb 2021 08:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
विज्ञापन
1 of 6
सीटीईटी का पेपर लीक करने के आरोप में पकड़े आरोपी - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का पेपर वाट्सएप पर लीक करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो और आरोपियों को पकड़ लिया। दोनों ने व्हाट्स एप के कई ग्रुपों पर पेपर भेजा था। इससे यह वायरल हो गया था। दोनों ने परीक्षा भी दी थी। हालांकि पेपर कहां से और किसने भेजा? यह पांच दिन बाद भी पता नहीं चल सका है। इसके लिए एक टीम पड़ताल में लगी है। 
विज्ञापन

2 of 6
सीटीईटी पेपर लीक मामला: विकास यादव और अमर साहनी - फोटो : अमर उजाला
सीटीईटी का हल प्रश्न पत्र लीक करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एपेक्स कोचिंग के संचालक विकास शर्मा, शिक्षक प्रभात, छात्र कुलदीप फौजदार, थान सिंह और माेहित यादव को गिरफ्तार किया था। मोहित के मोबाइल पर प्रतापगढ़ के विकास यादव ने पेपर वाट्सएप किया था। 
विज्ञापन

3 of 6
सीटीईटी पेपर लीक मामला: आगरा पुलिस ने पकड़े आरोपी - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को पुलिस ने विकास को गिरफ्तार किया था। उसके साथ भदोही निवासी अमर साहनी भी पकड़ा था। शुक्रवार को दोनों को जेल भेज दिया। आरोपियों से पूछताछ में कई और नाम सामने आए थे। इस पर पुलिस टीम पड़ताल में लगी थी। 

4 of 6
बोत्रे, रोहन प्रमोद, एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि एटा और गाजीपुर के छह युवक और चिह्नित किए गए थे। इनमें से एक आरोपी विवेक यादव और दूसरा डिंपल यादव निवासी एटा को शनिवार रात को पकड़ लिया गया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन

5 of 6
आरोपी विकास यादव - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि पेपर को आरोपियों ने कई ग्रुपों पर शेयर कर दिया था। इसके बाद यह पेपर वायरल हो गया था। वह परीक्षा भी देने गए थे। उन्हें यह नहीं पता कि पेपर कहां से निकला। पुलिस दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ में लगी है। पेपर कहां से और किसने भेजा? इसके बारे में अलग से टीम पता कर रही है।

ये भी पढ़ें- सीटीईटी पेपर लीक प्रकरण: गाजीपुर से लीक हुआ था प्रश्नपत्र, मोबाइल से खुलेंगे कई और राज
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सीटीईटी पेपर लीक के आरोपियों की जानकारी देती आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मोबाइलों की फोरेंसिक जांच से खुलेगा राज
पुलिस का कहना है कि विकास के पास दो मोबाइल और अमर के पास एक मोबाइल मिला है। दोनों के मोबाइल में व्हाटसएप चैटिंग मिली हैं। विकास ने मोहित को पेपर भेजा था, जबकि उसे अमर साहनी ने भेजा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें