फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पेट्रोल पंप के सफाई कर्मचारी ने रची थी 11 लाख रुपये लूट की साजिश, छह बदमाश गिरफ्तार

Wed, 01 Sep 2021 11:44 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
आगरा: रुनकता पेट्रोल पंप का कैश लूटने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के रुनकता में सुधीर फिलिंग स्टेशन के कर्मचारियों पर फायरिंग करके 11 लाख का कैश लूटकांड में पुलिस ने मंगलवार को छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे लूटे गए 8.69 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि पंप का सफाई कर्मचारी कुलदीप मुख्य साजिशकर्ता है। उसने अपने साथियों को सूचना देकर रकम लुटवाई थी। रुनकता के अलावा मथुरा के बदमाश वारदात में शामिल थे। रिंग रोड निवासी सुधीर अग्रवाल का रुनकता अंडरपास के निकट सर्विस रोड पर पेट्रोल पंप है। 24 अगस्त की सुबह साढ़े दस बजे कैशियर शेषवीर यादव और कर्मचारी मनोज पाठक थैले में 11 लाख रुपये लेकर भारतीय स्टेट बैंक जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने रकम लूट ली थी। फायरिंग भी की थी। लूट के बाद बाइक छोड़ दी थी। राहगीर शाकिर पर पिस्टल तान उसकी बाइक लूट ले गए थे। घटना के बाद लापरवाही पर चौकी प्रभारी सहति 11 पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर किया गया था। 
विज्ञापन

2 of 5
आगरा: पुलिस ने पकड़े पेट्रोल पंप का कैश लूटने वाले आरोपी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि टीएसएफ कट पर चेकिंग के दौरान दो बाइक पर सवार छह बदमाशों को पकड़ा गया। आरोपियों में मथुरा के बल्देव निवासी करन जाट, आरिफ खान, थाना मांट निवासी शैलेंद्र उर्फ शैलू, मांगरौल गूजर निवासी सूरज, कप्तान सिंह और रुनकता निवासी कुलदीप हैं। उनसे 8.69 लाख रुपये, चार तमंचे, छह कारतूस, पांच मोबाइल और चोरी की दो बाइक बरामद कीं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
आगरा: पुलिस ने बदमाशों से बरामद किया कैश व असलहा - फोटो : अमर उजाला
दो महीने से बना रहा था लूट की योजना 
एसएसपी मुनिराज जी के मुताबिक, आरोपी कुलदीप पंप पर सफाई कर्मचारी है। 11 लाख रुपये लूट में साजिशकर्ता वही है। शैलेंद्र शरणदाता है। कुलदीप ने बल्देव के बदमाश करन जाट, आरिफ, कप्तान और सूरज के साथ मिलकर दो महीने पहले लूट की योजना बनाई थी। लूट के लिए करन, आरिफ और कप्तान ने जीवनी मंडी से बाइक चोरी की। वहीं कुलदीप रेकी करता रहा।

4 of 5
पेट्रोल पंप पहुंचे एसएसपी मुनिराज जी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कर्मचारियों के कैश लेकर निकलने पर अपने साथियों को फोन से सूचना दी। करन, सूरज और आरिफ ने लूट की थी। लूट की रकम से बंटवारा किया। इसके बाद तीनों करन की बुआ मिथलेश के मथुरा स्थित घर गए। करन ने कुछ रकम छिपा दी। करन के रिश्तेदार शैलेंद्र ने सभी को शरण दी। इसलिए शैलेंद्र भी आरोपी है। उन्होंने एक बाइक मारुति एस्टेट से चोरी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लूट के बाद मौके पर पहुंचे आईजी नवीन अरोरा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से मिला सुराग 
पुलिस को लुटेरों का सुराग पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज से मिला। कुलदीप पंप कर्मचारियों के कैश जमा करने जाते समय से पहले सफाई करता नजर आया। वह कैशियर के पास खड़ा था। मोबाइल पर भी बात कर रहा था। वह ऑफिस में चक्कर भी लगा रहा था। पुलिस ने फुटेज देखे तो शक हो गया। उन्होंने कर्मचारियों से कुलदीप की गतिविधि की जानकारी ली। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली। इसके बाद गैंग के बारे में सुराग मिल गया। करन जाट मथुरा के बल्देव का रहने वाला है। वह बदमाश है। उस पर 23 मुकदमे हैं। वह जेल भी जा चुका है। उसने सबसे ज्यादा चेन लूट की वारदात की है।

आगरा में डेंगू का खतरा: एक संदिग्ध मरीज मिला, एसएन मेडिकल कॉलेज में बना 30 बेड का वार्ड
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें