आगरा से स्टडी टूर के लिए अंडमान निकोबार की यात्रा पर महिला पार्षदों की जगह उनके पति चले गए। इस मामले के सामने आने के बाद नगर निगम ने सख्ती की है। वित्तीय अनियमितताओं के साथ धोखाधड़ी के इस मामले में नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा है कि पार्षद पतियों से अंडमान यात्रा पर किए गए खर्च की वसूली की जाएगी। इस मामले में पार्षद नगर आयुक्त से मिलने पहुंचे थे, लेकिन पार्षदों से कहा गया कि वह पहले अंडमान यात्रा का खर्च जमा करें। नगर निगम उनकी यात्रा का खर्च वहन नहीं करेगा। पार्षदों की जगह उनके पति जाने के मामले में नगर निगम सदन कार्रवाई करेगा। यह धोखाधड़ी का मामला है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
स्टडी टूर के दौरान सामने आई पार्षदों की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
स्टडी टूर के नाम पर नगर निगम के 78 पार्षद अंडमान निकोबार की पांच दिनों की यात्रा पर गए। इनमें से बसपा के वार्ड 55 और वार्ड 65 की पार्षद के पति भी चले गए, जबकि नियम के मुताबिक केवल पार्षद ही इनके लिए अधिकृत हैं। स्टडी टूर पर उनके पति या परिवार के सदस्य नहीं जा सकते। जो साथ जाना चाहते हैं, वह अपना खर्च अलग से दें। साथ जाने में कोई प्रतिबंध नहीं है, लेकिन खर्च पार्षद को उठाना होगा, लेकिन बसपा पार्षद सर्वेश देवी के पति अरविंद मथुरिया और मीना सिंह के पति अशोक सिंह अंडमान निकोबार घूमने के लिए नगर निगम के खर्चे पर गए।
नगर निगम अधिकारियों की मिलीभगत
बसपा पार्षद पति के घूमने जाने के इस मामले में अन्य पार्षदों ने कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पूछा कि नगर निगम अधिकारियों ने किस आधार पर उनका टिकट कराया। हवाई यात्रा में पहले से टिकट बुक किया जाता है तो पार्षद पति का नाम कैसे चला गया। जो सूची दी गई, उसमें पार्षद की जगह पति किसकी शह पर गए और पूरे टूर में किसी की नजर क्यों नहीं पड़ी। जो अधिकारी इसमें लिप्त हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
4 of 5
आगरा: नगर निगम के सदन में बोलते मेयर नवीन जैन
- फोटो : अमर उजाला
मेरी पत्नी पार्षद हैं। उन्होंने जाने के लिए पैसे जमा कराए थे, पर उनकी तबियत खराब हो गई तो मैं चला गया। इसमें गलत क्या है। - अरविंद मथुरिया, पार्षद पति
यह नियम ही नहीं है। पार्षद पति को जाने का अधिकार ही नहीं है। उन्हें व्यक्तिगत खर्चे पर जाना चाहिए था, लेकिन हम उनसे रिकवरी करेंगे। मैने स्पष्ट कह दिया है कि टूर का खर्च उन्हें देना होगा। रिकवरी के बाद कार्रवाई सदन का अधिकार है। - निखिल टी फुंडे, नगर आयुक्त
बेहद गंभीर मामला है। यह वित्तीय गड़बड़ी के साथ धोखाधड़ी से जुड़ा है। पूरे प्रकरण में कैसे पार्षदों के टिकट हुए, कैसे वह गए, इन सबकी जांच हो रही है। कार्रवाई जरूर होगी। - नवीन जैन, मेयर
यह स्टडी टूर खत्म होना चाहिए। पार्षदों के घूमने पर मोटी रकम खर्च करने की जगह लैपटॉप दिया जाता तो हम जनता के काम कर पाते। लोगों का भी भला होता। या इसकी जगह 75 लाख से गलियों का निर्माण कराया जाता तो अच्छा रहता। - शिरोमणि सिंह, पार्षद, कांग्रेस