आगरा मेट्रो का कार्य
- फोटो : अमर उजाला
आगरा मेट्रो के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरिवंद राय ने बताया कि कुल 78 पिलर खड़े हो चुके हैं। कुल 104 पिलर पर कैप रखे जाएंगे। जिनके ऊपर दो सामानांतर यू गर्डर रखे जाएंगे। एक यू गर्डर अप लाइन व दूसरा डाउन लाइन के लिए होगा। उन्होंने बताया कि आठ यू गर्डर बमरौली कटारा कास्टिंग यार्ड में कास्ट हो गए हैं। 65 टन वजनी एक पिलर कैप को कास्टिंग यार्ड से ट्रेलर की मदद से प्रस्तावित स्थल पर लाया गया। जहां उसे 400 टन क्षमता की मोबाइल क्रेन की मदद से 15 मीटर ऊंचे पिलर के ऊपर रखा गया है। 10 मीटर चौड़े व तीन मीटर लंबे कुल 104 पिलर कैप रखे जाएंगे, जिनके ऊपर ट्रैक बिछेगा।