फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में मां-बच्चों की हत्या का मामला: आरोपी अंशुल पर 25 हजार का इनाम, तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 30 Jul 2021 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
मृतका रेखा और उसके बच्चों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कूंचा साधूराम में रेखा राठौर और उसके तीन बच्चों की हत्या के दो आरोपी संतोष राठौर और वीरू जेल भेजे जा चुके हैं। तीसरा हत्यारोपी अंशुल राठौर अब तक फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए आसपास के जिलों में पुलिस टीम दबिश देने में लगी हैं। एसएसपी मुनिराज जी. ने फरार आरोपी अंशुल पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

संबंधित खबर- आगरा में कलियुग के 'कंस' की क्रूरता: जिसकी कलाई पर बांधी राखी, उसने ही काटे मां और तीन बच्चों के गले

हत्याकांड को अंजाम 21 जुलाई को दिया गया था। रेखा, उनके बेटे वंश, पारस और बेटी माही की हत्या की गई थी। 22 जुलाई की सुबह चारों के शव घर में मिले थे। 27 जुलाई को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया। रेखा के रिश्ते के भाई संतोष राठौर और उसके दोस्त वीरू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तीनों आरोपी हत्याकांड के बाद साथ ही चित्रकूट गए थे। 
विज्ञापन

2 of 6
आगरा में मां-बच्चों की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी घर से लैपटॉप, मोबाइल और टेबलेट लूटकर ले गए थे। यह पुलिस को नहीं मिल सके हैं। पुलिस सामान बरामदगी के प्रयास में लगी है। वहीं आरोपी अंशुल राठौर भी नहीं पकड़ा गया है। एसएसपी मुनिराज जी. के मुताबिक, अंशुल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
हत्याकांड का खुलासा करते आईजी, एसएसपी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
फरार आरोपी कबाड़ का करता है काम
पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी अंशुल कबाड़ का काम करता है। उसके संपर्क में कई कबाड़ी और रहते थे। ऐसे में पुलिस उसके परिचित लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। वह फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस, एटा भी भाग सकता है। इसके लिए दबिश दी जा रही है। उसके कई रिश्तेदार पूछताछ के लिए उठाए गए हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही लूटा गया माल बरामद हो सकता है।

4 of 6
रेखा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने की लॉकर खोलने की मांग
रेखा ने अपने जेवरात और कैश लॉकर में रखे थे। पति सुनील को भी इस बात की जानकारी थी। तीन महीने पहले रेखा लॉकर को लेकर जानकारी करने बैंक भी गई थी। यह बात पुलिस की पूछताछ में सामने आई थी। अब परिजन मांग कर रहे है कि रेखा के लॉकर को चेक किया जाए। उसमें कैश और जेवरात रखे हो सकते हैं। इसके बारे में पता होना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
मृतका रेखा का फाइल फोटो, हत्यारोपी संतोष और वीरू - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों को सजा दिलाने को ठोस पैरवी करेगा सुनील
रेखा और उसके तीन बच्चों की गला रेतकर हत्या का मामला सामने आने के बाद परिजनों ने सबसे पहले पूर्व पति सुनील पर ही आरोप लगाया था। रेखा के चाचा प्रेम राठौर ने सुनील और उसकी दूसरी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए हत्या का शक जताया था। पुलिस ने सुनील को पकड़ लिया था। वह घर में ही मिला था। उससे पूछताछ की गई। सुनील से रेखा के खाते, जेवरात सहित अन्य जानकारी ली गई। उसके हत्याकांड में संलिप्त नहीं होने की बात सामने आई। बाद में संतोष और उसका साथी पकड़ा गया। इससे पुलिस ने सुनील को क्लीन चिट दे दी। हालांकि अभी मुकदमे में से नामजदगी को खत्म नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रेखा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में सुनील ने यही कहा कि अब आरोपी पकड़े गए हैं। उसकी पूर्व पत्नी और बच्चों की निर्मम हत्या की गई। अब वो यही चाहता है कि आरोपियों को कड़ी सजा मिले। इसके लिए कोर्ट में ठोस पैरवी करेगा। पुलिस भी सुनील को गवाह बनाएगी। क्योंकि उसने हत्याकांड के बारे में कई अहम जानकारी पुलिस को दी थीं। पुलिस ने रेखा के मकान को भी सील कर रखा है, जिससे अंशुल के पकड़े जाने पर साक्ष्य संकलन किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें