फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#VoteKaro हादसा भी नहीं रोक सका कालीचरण के 'कदम', मतदान के लिए शमीना भी भूली दर्द

Thu, 18 Apr 2019 06:07 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
एंबुलेंस से मतदान करने आए घायल कालीचरण - फोटो : अमर उजाला
एक हादसे ने किसान कालीचरण के दोनों पैर बुरी तरह जख्मी कर दिए हैं, लेकिन लोकतंत्र के प्रति उनके अंदर जज्बा ऐसा कि जयपुर के अस्पताल से वोट देने किरावली आए। मतदान किया और एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाया। कालीचरण ऐसे अकेले नहीं है। तमाम मतदाता हैं, जिन्होंने अपने जोश और जज्बे से लोकतंत्र के महापर्व में नजीर पेश की है। 
विज्ञापन

2 of 7
मतदान करने जातीं वृद्घ महिला - फोटो : अमर उजाला
मतदान को लेकर जहां युवाओं और महिलाओं में गजब का उत्साह देखा गया, वहीं बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता भी अपनी जिम्मेदारी निभाने से पीछे नहीं रहे। वे भी सुबह से तैयार हो गए थे कि बच्चे उन्हें समय से बूथ पर ले जाएं और वे भी लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी दर्ज कर सकें। जो चलने-फिरने में असमर्थ थे उन्हें परिवारवाले गाड़ी, व्हीलचेयर और गोद में लेकर बूथ तक पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 7
95 साल के नजर अहमद को मतदान करने ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी के रहने वाले नजर अहमद 95 साल के हैं। वो चल-फिर नहीं सकते। उनके परिजन उन्हें ठेल पर बैठाकर लाला राम चरन लाल बालिका इंटर कॉलेज में बने बूथ पर पहुंचे। मतदान के बाद नजर अहमद ने कहा कि हर मतदाता को अपनी जिम्मेदारी निभाई चाहिए।

4 of 7
पिता को कंधे पर बैठाकर मतदान को ले जाता पुत्र - फोटो : अमर उजाला
आगरा संसदीय क्षेत्र के जलेसर के गांव गहराना बूथ संख्या-20 पर एक युवक अपने पिता को कंधे पर बैठाकर मतदान कराने के लिए आया। 
विज्ञापन

5 of 7
दादी को गोद में लेकर मतदान केंद्र पहुंचा पोता - फोटो : अमर उजाला
जलेसर क्षेत्र के बूथ संख्या 249 वीरनगर पर एक युवक अपनी दादी को गोद में उठाकर मतदान कराने पहुंचा। 
विज्ञापन

6 of 7
80 साल टीकाराम व्हील चेयर पर मतदान करने पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
आगरा उत्तर विधानसभा के रामकृष्ण कॉलेज में 80 साल टीकाराम व्हील चेयर पर मतदान करने पहुंचे। वोट डालने के बाद उन्होंने लोगों से मतदान की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एम्बुलेंस से मतदान करने पहुंची शमीना - फोटो : अमर उजाला
सड़क हादसे में घायल अछनेरा निवासी 46 वर्षीय शमीना भी मतदान के लिए अपना दर्द भूल गई। घायल शमीना आगरा हॉस्पिटल से एम्बुलेंस से अपना मतदान करने पहुंची। उसने हरप्रसाद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में बने बूथ पर वोट डाला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें