फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#VoteKaro मेहंदी के साथ चढ़ा लोकतंत्र का 'रंग', विदाई से पहले डाला वोट

Thu, 18 Apr 2019 03:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
शादी के बाद वोट डालने पहुंचीं दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
लोकतंत्र के महापर्व पर इस बार मतदाताओं में गजब का जोश है। आगरा संसदीय क्षेत्र के लिए जलेसर की मतदाता पूनम ने शादी होते ही ससुराल जाने से पहले सुहाग के जोड़े में अपना वोट डाला, वहीं आगरा कैंट क्षेत्र में विदाई से पहले दुल्हन अनुराधा श्रीवास्तव मतदान केंद्र पहुंचीं। देखिए लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 5
दुल्हन के जोड़े वोट डालने पहुंची पूनम - फोटो : अमर उजाला
जलेसर की रहने वाली पूनम की शादी बुधवार को हुई है। विदाई से पहले उन्होंने जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाया। कस्बे के हथौड़ा बूथ पर परिजनों के साथ दुल्हन के जोड़े पूनम ने मतदान किया। इस मौके पर मतदान कर्मियों ने उनके सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

3 of 5
वोट डालने के बाद स्याही का निशान दिखाती अनुराधा श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
आगरा कैंट में विदाई से पहले दुल्हन अनुराधा श्रीवास्तव मतदान केंद्र पहुंचीं। अनुराधा की बुधवार रात शादी हुई थी। गुरुवार सुबह विदाई से पहले अनुराधा अपने परिजनों के साथ मतदान केंद्र पहुंचीं, जहां वोट डालने के बाद अपने ससुरालीजनों के साथ रवाना हो गई। 

4 of 5
शादी की रस्म के बाद हरीओम कुमार ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
आगरा दक्षिण क्षेत्र के रहने वाले हरीओम कुमार की आज शादी है। घर में शादी की रस्में चल रही है। शाम को बरात जानी है। शादी की रस्मों से पहले हरीओम कुमार ने लोकतंत्र के महापर्व की रस्म निभाई। उन्होंने राजकमल इंटर कॉलेज पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पहली बार मतदान करने की खुशी - फोटो : अमर उजाला
मतदान के प्रति युवाओं में भी गजब का उत्साह देखा जा रहा है। मतदान के बाद वोटरों में सेल्फी का जबरदस्त क्रेज दिखाई दे रहा है। लोग वोट डालने के बाद सेल्फी ले रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें