एटा जिलाधिकारी सुखलाल भारती और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने सोमवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें यहां दो सफाईकर्मी वार्ड में शराब पीते मिले। उन्हें हटाने के आदेश दिए जबकि इमरजेंसी में गंदगी मिलने पर सीएमएस को फटकार लगाई।
विज्ञापन
2 of 5
डीएम और एसएसपी जिला अस्पताल में निरीक्षण करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी सुखलाल भारती और एसएसपी सुनील कुमार सिंह शहर में लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने शहर में निकले। इसी दौरान वह जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
3 of 5
जिला अस्पताल में निरीक्षण करते हुए डीएम और एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
यहां उन्हें इमरजेंसी में गंदगी मिली तो डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने सीएमएस डॉ. आरके अग्रवाल को कड़ी फटकार लगाई और साफ-सफाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एक कमरे में दो आउट सोर्सिंग सफाई कर्मी वीरेंद्र और कमल सिंह शराब पीते मिले।
4 of 5
डीएम और एसएसपी अस्पताल में निरीक्षण करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
डीएम ने उन्हें तत्काल हटाए जाने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भटक रहे एक मरीज ने बुखार की दवा न मिलने की शिकायत की, इस पर डीएम ने उसे दवा दिलाने के आदेश दिए।
नहीं बना कंट्रोल रूम: निरीक्षण के दौरान डीएम को जब पता चला कि जिला अस्पताल में कोरोना वायरस को लेकर न तो कंट्रोल रूम ही खोला गया है और न ही उसका नंबर सार्वजनिक किया गया है, डीएम ने सीएमएस डा. आरके अग्रवाल को तत्काल पीएनटी नंबर प्राप्त कर कंट्रोल रूम संचालित कर वहां 24 घंटे कर्मचारी की ड्यूटी लगाए जाने के आदेश दिए।