फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा ज्वेलर्स हत्याकांड: 'गहने निकालकर दे दो... शोर मचाया तो गोली मार देंगे'; आते ही बदमाश ने पूछा था ये सवाल

Sat, 03 May 2025 08:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

यूपी के आगरा में बदमाशों ने लूट के बाद सराफ की हत्या कर दी। आभूषण लूटकर भागते बदमाश को सराफ ने पकड़ लिया था। इस पर दूसरे बदमाश ने सीने में गोली मार दी और पांच लाख के गहने लूट ले गए। बदमाशों ने आते बालाजी ज्वेलर्स की सेल्सगर्ल और ग्राहक युवती को धमकाया था। 
विज्ञापन
1 of 10
agra jeweler murder - फोटो : संवाद
मालिक कहां हैं...। जल्दी से गहने निकालकर दे दो... शोर मचाया तो गोली मार देंगे...। यह कहते हुए श्री बालाजी ज्वेलर्स में दो बदमाशों ने घुसते ही महिला कर्मचारी और ग्राहक युवती को बंधक बना लिया। वह कुछ कर पातीं, उससे पहले ही बैग में जेवरात भरने लगे। सीढ़ियों से उतरकर भागते समय सराफ योगेश चौधरी आ गए। उन्होंने कर्मचारी को शोर मचाते देख एक बदमाश को पीछे से पकड़ लिया तो दूसरे बदमाश ने सराफ को गोली मार दी। 
विज्ञापन

2 of 10
ज्वेलर्स योगेश चौधरी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
रामा एन्क्लेव, पश्चिमपुरी निवासी योगेश चौधरी पहले घर के पास ही आर्टिफिशियल जेवरों का कारोबार करते थे। वर्ष 2011 में कारगिल चौराहे पर दुकान खोली थी। वह बाजार से जेवर लाकर बिक्री करते थे। दो बेटे सागर और आशीष चौधरी हैं। बेटे करकुंज मार्ग पर स्काई रेस्तरां चलाते हैं। शोरूम पर भी अक्सर बैठते हैं। शोरूम रोजाना कर्मचारी रेनू ही खोलती थी। सुबह 10:45 बजे आने के बाद करीब 11 बजे वह एक युवती को गहने दिखाने में व्यस्त थीं। तभी दो बदमाश आ गए और उन्होंने लूट की। 
विज्ञापन

3 of 10
सीसीटीवी में कैद बदमाश - फोटो : संवाद
बदमाशों ने कॉम्प्लेक्स से करीब तीन मीटर की दूरी पर अपनी बाइक खड़ी कर रखी थी। रेनू को शोर मचाता देखकर अचानक आए सराफ योगेश ने एक बदमाश को पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाशों को अंदाजा नहीं था कि मालिक उनके सामने ही शोरूम पर पहुंच जाएंगे। बदमाश ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन योगेश ने पकड़ ढीली नहीं की। इस पर दूसरे बदमाश ने योगेश को गोली मार दी। बदमाश आराम से भाग गए। कुछ देर बाद लोग सराफ के पास आए और पुलिस को सूचना दी। 

4 of 10
पिता की हत्या के बाद विपाल करता बेटा - फोटो : संवाद
परिवार में मचा कोहराम 
पिता योगेश चौधरी को गोली लगने की खबर पर बेटे सागर और आशीष पहुंच गए। दोनों को रोता देख पुलिस और परिजन ने सांत्वना दी। कहा कि अभी घर पर मां उर्मिला को मौत की खबर मत देना, कुछ देर बाद बताना। मगर, घर पर एक घंटे बाद ही लोगों का आना-जाना शुरू हो गया। पत्नी मौत की खबर सुनते ही बेसुध हो गईं। 
 
विज्ञापन

5 of 10
ज्वेलर्स की हत्या के बाद मौके पर पुलिस और अन्य - फोटो : संवाद
विधायक ने पुलिस आयुक्त से की बात 
कारगिल चौराहे पर घटना की जानकारी पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से बात की। इसके बाद पुलिस आयुक्त दीपक कुमार को कॉल किया। उन्होंने कहा कि आए दिन गोली कांड की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस जल्द हत्याकांड का खुलासा करे। 
 
विज्ञापन

6 of 10
ज्वेलर्स की हत्या के बाद जांच करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : संवाद
एआई के जमाने में भी पुलिस की कार्यप्रणाली है पुरानी 
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जमाने में भी आगरा पुलिस पुराने तरीके से हत्याकांड की जांच में जुटी है। शुक्रवार को सराफ हत्याकांड में ऐसा ही देखने को मिला। पुलिसकर्मी घटनास्थल पर इधर-उधर से जानकारी जुटाने में लगे रहे। करीब एक घंटे बाद फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। हत्याकांड के समय घटनास्थल को सील कर देना चाहिए, जिससे अपराधियों के फिंगर प्रिंट या अन्य साक्ष्य फॉरेंसिक टीम को आसानी से मिल सकें। इसके विपरीत पुलिसकर्मी जांच अधिकारी बनकर घटनास्थल पर रखी चीजों को जांचने में लग गए।
विज्ञापन

7 of 10
लूट के बाद सराफ को गोली मारकर भागते बदमाश - फोटो : संवाद
कारगिल चौराहे पर सराफ योगेश चौधरी के शोरूम को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंद करा दिया लेकिन जिस स्थान पर गोली मारी गई थी और सराफ का खून पड़ा था। उस स्थल को सील नहीं किया गया। वहां पर लोगों की भीड़ जुटी रही। इस वजह से फॉरेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंची तो उसे अधिक साक्ष्य नहीं मिल सके। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने और इधर-उधर लोगों से पूछताछ करने तक ही सीमित दिखी।
 

8 of 10
लूट के बाद सराफ को गोली मारकर भागते बदमाश - फोटो : संवाद
आगरा में बदमाशों ने लूट के बाद सराफ की हत्या की
आगरा शहर के व्यस्त बाजार कारगिल चौराहा (सिकंदरा) पर शुक्रवार सुबह बाइक से आए नकाबपोश दो बदमाशों ने श्री बालाजी ज्वेलर्स के शोरूम में घुसकर पांच लाख के आभूषण लूट लिए। महिला कर्मचारी और ग्राहक युवती के शोर मचाने पर पिस्टल तान दी। लूट के बाद भागते एक बदमाश को अचानक पहुंचे सराफ योगेश चौधरी ने शोरूम के बाहर पकड़ा, हाथापाई होने पर उसके दूसरे साथी ने उन्हें पिस्टल से सीने में गोली मार दी। हत्या के बाद बदमाश आराम से भाग निकले। कारगिल चौराहे पर गोलीकांड की एक सप्ताह में दूसरी घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। 

9 of 10
सराफ की मौत के बाद लोगों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद
रामा एन्क्लेव, पश्चिमपुरी निवासी योगेश चौधरी की कारगिल चौराहा स्थित फॉरच्यून टावर के प्रथम तल पर श्री बालाजी ज्वेलर्स नाम से शोरूम है। शोरूम में आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-4 की रेनू काम करती हैं। शुक्रवार सुबह 10:45 वह शोरूम पहुंचीं। 15 मिनट बाद एक युवती बाली खरीदने आई। रेनू सोने की बाली दिखाने लगीं। 11:10 बजे दो बदमाश आए। इनमें एक ने काले रंग की शर्ट पहन रखी थी। 

 
विज्ञापन

10 of 10
जलेसर के नाला बाजार में जाम लगाकर पुलिस अधिकारियों से बहस करते स्थानीय लोग - फोटो : संवाद
चेहरे पर मास्क था। वहीं दूसरे ने गमछे से चेहरा ढक रखा था। मास्क वाला योगेश चौधरी के बारे में पूछने लगा। रेनू ने कहा कि वह शोरूम पर नहीं हैं, उसने पिस्टल निकालकर तान दी। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। दूसरे बदमाश ने भी हाथ में पिस्टल ली हुई थीं। उसने दूसरी युवती पर पिस्टल तान दी। दोनों डर गईं। बदमाशों ने अपने साथ लेकर आए बैग में सोने-चांदी के आभूषण भरना शुरू कर दिया। करीब पांच मिनट में आभूषण लूटने के बाद बाहर निकलकर कॉम्प्लेक्स की सीढ़ियों से उतरकर भागने लगे। तभी योगेश चौधरी भी स्कूटर से आ गए। यह देखकर रेनू ने शोर मचाया।

यह भी पढ़ें: यूपी में सर्राफ की हत्या: 'अंकल जी पकड़ो-पकड़ो...', ज्वेलर्स ने पकड़ा तो बदमाश ने मारी गोली, आगरा लूट की कहानी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें