उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में रिश्तों के कत्ल की हैरान कर देने वाली वारदात हुई। यहां बड़े भाई ने छोटे की बेरहमी से हत्या कर दी। उसके चेहरे को पत्थर से इस कदर कुचला कि आंखें बाहर निकल आईं, नाक का हिस्सा खत्म हो गया। चेहरे की पहचान कर पाना भी मुश्किल हो गया।
आगरा के थाना हरीपर्वत के नगला छिद्दा में शराब के लिए रुपये नहीं देने पर बड़ा भाई हैवान बन गया। पत्थर से सिर कूचकर छोटे भाई अजय (19) की हत्या कर दी। इसके बाद घसीटते हुए उसे पहली मंजिल की सीढि़यों से नीचे ले आया। आवाज सुनकर पड़ोसी आए लेकिन डर के कारण बचाने की हिम्मत नहीं कर सके। पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया। घटना रविवार रात करीब 10:30 बजे की है।
नगला छिद्दा, बापू नगर, रिंग रोड निवासी लक्ष्मी नरायन सब्जी बेचते हैं। पवन और अजय के अलावा उनका एक और बेटा छोटू है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। अजय पेंटर का काम करता था जबकि पवन नशे का आदी है। लक्ष्मी नरायन ने बताया कि बहन लता के बेटे की शादी है। रविवार को भात पहनाने के लिए वह पत्नी अंजलि और छोटे बेटे छोटू के साथ हाथरस के सादाबाद गए थे। घर में पवन और अजय ही थे। रात करीब 10:30 बजे अजय पहली मंजिल पर सो रहा था। तभी पवन नशे की हालत में पहुंच गया। वह शराब की बोतल खरीदने के लिए उससे रुपये मांगने लगा।
विज्ञापन
2 of 5
अजय और उसके परिजन
- फोटो : अमर उजाला
अजय ने रुपये देने से मना कर दिया तो उसने छत पर रखा पत्थर उठाया और उसके सिर पर कई वार किए। इसके बाद अजय को घसीटते हुए सीढि़यों से नीचे तक ले आया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी आ गए लेकिन अजय को बचाने की हिम्मत नहीं कर सके। भीड़ जुटने पर आरोपी पवन घर से भाग गया। पड़ोसियों ने अजय को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
3 of 5
मातम मनाते पड़ोसी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, सूचना पर परिजन भी आ गए। सोमवार तड़के साढ़े तीन बजे इलाज के दौरान अजय की मौत हो गई। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शराब के लिए रुपये नहीं देने पर आरोपी ने नशे में अपने छोटे भाई को मार डाला। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद कर लिया गया।
4 of 5
मृतक अजय
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर की मूर्तियां भी कर दी थीं क्षतिग्रस्त
परिजन ने बताया कि पवन अजय से खुन्नस मानता था। एक साल पहले अजय ने पवन की पिटाई की थी। तब भी नशा करने पर ही विवाद हुआ था। वहीं पवन ने मोहल्ले में बने एक मंदिर की मूर्तियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को बुलाया था लेकिन शांतिभंग में ही कार्रवाई हुई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी पवन नशे का आदी होने के साथ ही सनकी भी है। वह आए दिन मोहल्ले के लोगों से झगड़ता था।
भाई की हत्या कर मोहल्ले में ही घूमता रहा
पुलिस ने सोमवार दोपहर को आरोपी पवन को मोहल्ले के लोगों की मदद से पकड़ा। घटना के बाद वह भाग गया था मगर मोहल्ले में ही घूमता रहा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद कर लिया। उधर, बेटे की माैत से मां अंजलि के आंसू नहीं रुक रहे हैं।