मूसलाधार बारिश ने ताजनगरी को बेहाल कर दिया है। शहर में पानी ही पानी नजर आ रहा है। सड़कें समंदर बन गई हैं। घरों और दुकानों में भी पानी घुस गया है। बारिश के कारण कुछ इलाकों में इमारतें भी धराशायी हो गई हैं। देहात क्षेत्र में कच्चे मकान गिरने से बच्चे सहित दो की मौत हो गई है। कई लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
ताजनगरी में आफत की बारिश, सब पानी पानी, तस्वीरों में देखिए शहर का हाल
2 of 8
सड़कों पर जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार तड़के तकरीबन तीन बजे से बारिश शुरू हुई। सुबह जब लोग सोकर उठे तो नजारा देखकर दंग रह गए। क्या सड़क, क्या शहर। हर तरफ पानी पानी दिखाई दिया। घरों और दुकानों के अंदर भी पानी घुस आया। निचले इलाकों में पांच से छह फुट तक पानी भरा है। सड़कों पर खड़ीं कारें तैरती नजर आईं।
विज्ञापन
ताजनगरी में आफत की बारिश, सब पानी पानी, तस्वीरों में देखिए शहर का हाल
3 of 8
घरों में घुसा बारिश का पानी
- फोटो : अमर उजाला
भारी बारिश ने नगर निगम की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। पानी की निकासी न होने के कारण शहर की सड़कें समंदर जैसी दिखाई दे रही हैं। सड़कों पर लबालब पानी भरा है। जलभराव के कारण यातायात भी बाधित हो रहा है। लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं।
ताजनगरी में आफत की बारिश, सब पानी पानी, तस्वीरों में देखिए शहर का हाल
4 of 8
दुकानों में घुसा बारिश का पानी
- फोटो : अमर उजाला
शहर के दयालबाग, अलब्तिया, पीर कल्याणी, केदार नगर, आवास विकास, आजम पड़ा, सुर सदन, रोशन मुहल्ला, बिजली घर, मंटोला, बल्केशवर, इंदिरापुरम, शास्त्रीपुरम सहित तमाम इलाके भी पानी में डूब गए हैं। बारिश के कारण स्कूल बंद हो गए हैं। आलम यह है कि लोगों खाने-पीने का सामान भी नहीं खरीद पाए हैं।
विज्ञापन
ताजनगरी में आफत की बारिश, सब पानी पानी, तस्वीरों में देखिए शहर का हाल
5 of 8
सड़कों पर जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
सूर सदन चौराहे के पास जलभराव होने के कारण रोड बंद कर दिया गया। वहीं आवास विकास सेक्टर तीन में बीएस टॉवर में पांच से छह फुट तक पानी भर गया। पार्किंग में खड़ी गाड़ियां डूब गए। इससे बुरा हाल तो चंद्रा नगर और अर्जुन नगर में हो गया है। यहां घरों के अंदर तीन फुट तक पानी भर गया।
विज्ञापन
ताजनगरी में आफत की बारिश, सब पानी पानी, तस्वीरों में देखिए शहर का हाल
6 of 8
धराशायी हुई इमारत
- फोटो : अमर उजाला
बारिश के कारण बल्केश्वर स्थित 50 साल पुरानी इमारत धराशायी हो गई। यहां इंदर इनक्लेव की दीवार भी गिर गई। उधर, सिंधी बाजार में एक दुकान ढह गई। हालांकि किसी हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं कुंवर खेड़ा के पास जैतपुर-पिनाहट मार्ग कट गया है। जिससे यातायात बंद हो गया है।
विज्ञापन
ताजनगरी में आफत की बारिश, सब पानी पानी, तस्वीरों में देखिए शहर का हाल
7 of 8
झोपड़ी गिरने से बुजुर्ग की मौत
- फोटो : अमर उजाला
देहात क्षेत्रों में बारिश ने खासी तबाही मचाई है। कई कच्चे मकान ढह गए हैं। जिसमें चार साल के बच्चे सहित दो की मौत हो गई है, जबकि कई घायल है। एत्मादपुर के नगला लाले में झोपड़ी गिरने से 54 वर्षीय राम लक्ष्मण की मौत हो गई। वहीं मलपुरा के अजीजपुर में मकान गिरने से चार साल के बच्चे की मौत हो गई।
ताजनगरी में आफत की बारिश, सब पानी पानी, तस्वीरों में देखिए शहर का हाल
8 of 8
बारिश में गिरा मकान
- फोटो : अमर उजाला
बरहन के गांव खेड़ी में मकान की दीवार गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया है। पिनाहट में के गांव जवाहरपुरा में भी मकान गिर गया। जिसके नीचे दबकर परिवार के कई लोग घायल हो गए। बरहन रोड स्थित केसरी कोल्ड स्टोरेज के पार दो युवक नाले में गिर गए। गांव वालों ने उन्हें बाहर निकालकर हॉस्पिटल भेजा।