ब्रज में गुरुवार तड़के शुरू हुई जोरदार बारिश कहर बनकर बरस रही है। 24 घंटों में आगरा, मैनपुरी, कासगंज, मथुरा और फिरोजाबाद में 14 लोगों की जान चली गई। इनमें आठ बच्चे भी शामिल हैं। कई लोग घायल हैं। बारिश के कारण कई मकान धराशायी हो गए और सड़कें टूट गईं।
विज्ञापन
तबाही की तस्वीरें: ब्रज में बारिश ने ली 8 बच्चों समेत 14 की जान, करोड़ों का नुकसान
2 of 8
बारिश ने मचाई तबाही
- फोटो : अमर उजाला
बारिश का कहर शुक्रवार को भी नहीं थमा। कासगंज जिले के सहावर क्षेत्र के गांव सुजानपुर में बारिश के कारण एक मकान की छत भरभराकर गिर पड़ी। जिसके नीचे सा रहे परिवार के छह सदस्य दब गए। इनमें तीन बच्चों की मौत हो गई। जबकि महिला सहित तीन की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
तबाही की तस्वीरें: ब्रज में बारिश ने ली 8 बच्चों समेत 14 की जान, करोड़ों का नुकसान
3 of 8
बारिश ने मचाई तबाही
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के पचोखरा क्षेत्र में बारिश से गांव चतुरपुरा में मकान की दीवार गिर गई। जिसके नीचे दबकर 12 साल की निशा पुत्र सूरजपाल की मौत हो गई। इससे पहले फिरोजाबाद के जसराना में मकान की दीवार गिर गई, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। यहां भी कई इलाकों में चार से पांच फुट तक पानी भरा हुआ है।
तबाही की तस्वीरें: ब्रज में बारिश ने ली 8 बच्चों समेत 14 की जान, करोड़ों का नुकसान
4 of 8
बारिश ने मचाई तबाही
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में बेवर क्षेत्र के गांव जैतपुर में मकान का लिंटर गिरने से 55 साल के महावीर सिंह ने दम तोड़ दिया। मलबे में दबकर घर में बंधी दो बकरियां भी मर गईं। इससे पहले गुरुवार की दोपहर करहल के गांव दोस्तपुर में मंदिर की दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई।
विज्ञापन
तबाही की तस्वीरें: ब्रज में बारिश ने ली 8 बच्चों समेत 14 की जान, करोड़ों का नुकसान
5 of 8
दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के शिकार बच्चे शिखा (8), नवनीत (11) व सोनम (8) स्कूल से लौट रहे थे। इनमें शिखा और नवनीत की मौत हो गई। जबकि सोनम का इलाज चल रहा है। वहीं कुसमरा में भी दीवार गिरने से शिल्पी (8) की जान चली गई। गांव एलऊआ में बिजली गिरने से 32 वर्षीय महिला गिरजा देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन
तबाही की तस्वीरें: ब्रज में बारिश ने ली 8 बच्चों समेत 14 की जान, करोड़ों का नुकसान
6 of 8
बारिश से सड़कों पर जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के समसपुर में मकान की दीवार गिरने से 60 वर्षीय अनारदेवी की मौत हो गई। जिले में कहीं सड़क धंस गई तो कहीं मकान गिर गए। गोवर्धन में परिक्रमा मार्ग क्षेत्र में भी जलभराव से भक्तों को परेशानी हुई। एटा के खुशरई में कच्चे मकान की छत गिरने से परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
तबाही की तस्वीरें: ब्रज में बारिश ने ली 8 बच्चों समेत 14 की जान, करोड़ों का नुकसान
7 of 8
बारिश ने मचाई तबाही
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में रिकॉर्डतोड़ बारिश ने चार लोगों की जान ले ली। एत्मादपुर में तीन लोगों की मौत और मलपुरा में एक बच्ची की मौत हो गई। आगरा किला की खाई में 20 फुट पानी भर गया। शहर में 10 इमारतें धराशायी हो गईं। महज तीन घंटों में ही 100 मिमी बारिश हुई है।
तबाही की तस्वीरें: ब्रज में बारिश ने ली 8 बच्चों समेत 14 की जान, करोड़ों का नुकसान
8 of 8
बारिश में गिरी इमारत
- फोटो : अमर उजाला
आगरा किला की खाई में 20 फुट पानी भर गया। शहर में 10 इमारतें धराशायी हो गईं। बाह के पास जैतपुर में सड़़क का बड़ा हिस्सा पानी में बह गया। रनवे पर पानी भरा होने के कारण जयपुर की उड़ान निरस्त हो गई। गतिमान समेत 20 से अधिक ट्रेनें लेट आई हैं। शुक्रवार सुबह को भी बारिश नहीं थमी है।