फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा चौहरा हत्याकांड: अच्छा रहन-सहन बन गया रेखा की मौत की वजह, पिता बोले-बेटा गुनहगार तो पैरवी नहीं

Thu, 29 Jul 2021 10:54 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 8
रेखा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि रेखा का अच्छा रहन सहन उसकी और बच्चों की मौत की वजह बना। रेखा ने संतोष को दो लाख रुपये उधार दिए थे। इसके बाद एक्टिवा भी दे दी थी। वह तलाक के बाद अपना रहन-सहन बदल रही थी। बच्चे लैपटॉप और टेबलेट चलाते थे। रेखा भी महंगे मोबाइल रखती थी। रेखा का पहनावा भी बड़े परिवार की महिलाओं जैसा था। ऐसे में संतोष को लग रहा था कि रेखा के पास बहुत पैसा है। उसका पति चांदी का काम करता था। इसलिए उसके पास चांदी होगी। तलाक में अच्छी खासी रकम भी मिली है। उसे उम्मीद थी कि रेखा को मार डालेगा तो पांच लाख रुपये और काफी चांदी मिल जाएगी। यह बेचकर वो रकम कमा लेगा। मगर, उसे घर से कुछ रुपये और चांदी की पायल ही मिली।  बता दें कि कूंचा साधूराम मोहल्ले में रहने वाली रेखा राठौर (35), उनके बेटे वंश उर्फ टुकटुक (12), पारस (10) और माही (8) की 21 जुलाई को गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद घर में लूटपाट की गई। पुलिस ने मंगलवार को हत्याकांड का खुलासा किया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
हत्यारोपी संतोष और वीरू - फोटो : अमर उजाला
बैग में रखकर ले गया चाकू-छुरी और ग्लव्स 
पुलिस को पता चला है कि संतोष घर से लैपटॉप का बैग लेकर गया है। इसमें ही लैपटॉप, टेबलेट और रेखा का एक और मोबाइल लेकर जाने की आशंका है। पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी हत्या में प्रयुक्त चाकू और कैंची नहीं मिले हैं। वहीं आरोपी ग्लव्स भी पहनकर आया था। वह अपने यह सभी बैग में ही रखकर ले गया। 
विज्ञापन

3 of 8
हत्यारोपी संतोष और वीरू - फोटो : अमर उजाला
बेटा गुनाहगार तो पैरवी नहीं : बादाम सिंह 
रेखा राठौर और उनके तीन बच्चों की हत्या में रिश्ते के भाई संतोष की गिरफ्तारी के बाद परिवार के लोग भी सन्न है। पिता एक ही बात कह रहे हैं कि बेटा गुनहगार है तो पैरवी नहीं करेंगे। उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उसने ऐसा किया है तो बहुत बुरा है। 

4 of 8
हत्यारोपी संतोष और वीरू - फोटो : अमर उजाला
बादाम सिंह ने कहा कि बेटे को पुलिस ने पकड़ा है। यह किसी न किसी साक्ष्य के आधार पर ही होगा। उनकी बेटे से बात नहीं हो पाई है। वह उससे इस बारे में पूछेंगे। अगर, उसने रिश्ते की बहन और उसका परिवार खत्म किया है तो सजा मिलनी चाहिए। उसकी पैरवी नहीं की जाएगी। बादाम सिंह का कहना था कि रेखा को वह बेटी की तरह मानते थे। इसलिए उसकी शादी में सहयोग किया था। बेटे की हरकत ने शर्मसार कर दिया। 
विज्ञापन

5 of 8
इसी एक्टिवा से आए थे आरोपी - फोटो : अमर उजाला
एक्टिवा घर लाने पर की थी बेटे से पूछताछ 
बादाम सिंह ने बताया कि बेटा अक्सर उनकी गाड़ी लेकर ही बाजार जाता था। वह पिछली साल धनतेरस पर एक्टिवा घर लाया था। तब उससे पूछा था। उसने बताया कि 90 हजार में एक्टिवा खरीदी है। कुछ रकम अदा कर दी है। बाकी किश्त में दे देगा। इस पर बेटे से कहा था कि इतने रुपये क्यों गाड़ी में खराब कर दिए। इस रकम को दुकान में भी लगा सकता था। इस पर उसने कोई जवाब नहीं दिया था। संतोष दस साल पहले अलग हो गया था। उसका काम ठीक से नहीं चल रहा था। इस पर पिता ने उसे अपना काम भी सौंप दिया। मगर, उसने यह काम भी खत्म कर दिया। इस कारण उसकी आदत से परेशान थे। एक साल पहले संतोष कोरोना संक्रमित हो गया था। दो सप्ताह तक एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती रहा था। इस दौरान पत्नी कोरोना संक्रमित होने की चिंता किए बिना एसएन में उसकी सेवा के लिए डटी रही थी।
विज्ञापन

6 of 8
रेखा और उसके तीन बच्चों के हत्यारोपी संतोष व वीरू - फोटो : अमर उजाला
सजा दिलाने के लिए पुलिस को होगी ठोस साक्ष्यों की जरूरत 
कोतवाली के मोहल्ला कूंचा साधूराम में रेखा और उसके बच्चों की हत्या ने हर किसी को हिलाकर रख दिया था। कोई बच्चों को इतनी निर्ममता से मार सकता है, किसी ने सोचा भी नहीं था। पुलिस ने आरोपी संतोष और वीरू को पकड़ा है। हालांकि उनसे आला कत्ल तक बरामद नहीं हुए। वहीं कुछ रुपये और चांदी का सामान मिला है। यह आरोपियों को सजा दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं होंगे। पुलिस को ठोस साक्ष्यों की जरूरत होगी। 
घर से लैपटॉप, टेबलेट, रेखा के दो मोबाइल, रुपये और जेवरात लूटे गए थे। हत्या जिस छुरी और चाकू से करना बताया गया है, वह नहीं मिले हैं। दो आरोपी पकड़े गए हैं। वहीं अंशुल फरार है।
विज्ञापन

7 of 8
मृतका रेखा का फाइल फोटो, हत्यारोपी संतोष और वीरू - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के पास सिर्फ सीसीटीवी कैमरों के फुटेज हैं। पुलिस ने घर से फिंगर प्रिंट भी लिए थे। लैपटॉप सहित अन्य सामान बरामद करने के प्रयास पुलिस कर रही है। लूटा गया सामान बरामद होने पर ही पुलिस आरोपियों को सजा दिला पाएगी। 
 
विज्ञापन

8 of 8
मृतका रेखा और उसके बच्चों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आईजी नवीन अरोरा ने बताया कि पुलिस हत्याकांड में आरोपियों को सजा दिलाने के लिए ठोस साक्ष्य जुटा रही है। एक मोबाइल मिल गया है। सीसीटीवी फुटेज भी आ गए हैं। इसके अलावा भी साक्ष्य हैं। आला कत्ल सहित अन्य सामान भी बरामद करने के प्रयास होंगे। आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा।

मां-बच्चों की हत्या का खुलासा: कर्ज की रकम का तगादा करने से नाखुश था संतोष, ऐसे दिया सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें