रेखा और उसके तीन बच्चों के हत्यारोपी संतोष व वीरू
- फोटो : अमर उजाला
सजा दिलाने के लिए पुलिस को होगी ठोस साक्ष्यों की जरूरत
कोतवाली के मोहल्ला कूंचा साधूराम में रेखा और उसके बच्चों की हत्या ने हर किसी को हिलाकर रख दिया था। कोई बच्चों को इतनी निर्ममता से मार सकता है, किसी ने सोचा भी नहीं था। पुलिस ने आरोपी संतोष और वीरू को पकड़ा है। हालांकि उनसे आला कत्ल तक बरामद नहीं हुए। वहीं कुछ रुपये और चांदी का सामान मिला है। यह आरोपियों को सजा दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं होंगे। पुलिस को ठोस साक्ष्यों की जरूरत होगी।
घर से लैपटॉप, टेबलेट, रेखा के दो मोबाइल, रुपये और जेवरात लूटे गए थे। हत्या जिस छुरी और चाकू से करना बताया गया है, वह नहीं मिले हैं। दो आरोपी पकड़े गए हैं। वहीं अंशुल फरार है।