आगरा में सराफा योगेश की हत्या करने वाला बदमाश अमन पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। अमन को लेकर परिवार ने बड़ा खुलासा किया है। परिजन का कहना है कि वह घर पर क्राइम पेट्रोल सीरियल देखा करता था। क्राइम पेट्रोल देखकर ही लूट की योजना बनाई थी।
आगरा में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए अमन को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। बदमाश अमन का काम-धंधे में मन नहीं लगता था। परिजन का कहना है कि वह घर पर क्राइम पेट्रोल सीरियल देखा करता था। देर रात तक दोस्तों से बात करता रहता था। माना जा रहा है कि अमन और उसके साथियों ने क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर ही लूट की योजना बनाई। मंगलवार को पति की मौत की खबर घर पहुंची तो अमन की पत्नी मोहिनी गश खाकर गिर पड़ी। उसका कहना था कि मना किया था कि सीरियल नहीं देखा करे मगर वह नहीं मानते थे।
विज्ञापन
2 of 11
Agra Encounter
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमन के पिता संजीव कुमार मूल रूप से बाह के गांव कमतरी के रहने वाले हैं। करीब छह साल पहले ही परिवार मघटई में आकर बसा था। संजीव के तीन बेटों में मनीष शादीशुदा है। वह घरों में रंगाई-पुताई का काम करता है। अमन ने हाईस्कूल किया था, जबकि सुमित इंटर कर रहा है। मां उमा देवी ने बताया कि अमन का कामधाम में मन नहीं लगता था। एक साल पहले उसकी पसंद की लड़की मोहिनी से शादी करवाई गई थी। शादी में काफी पैसा खर्च किया था। इसी दरम्यान घर को गिरवी रखना पड़ा था।
विज्ञापन
3 of 11
Agra Encounter
- फोटो : अमर उजाला
क्राइम पेट्रोल सीरियल देखता था अमन
पत्नी मोहिनी छह माह की गर्भवती है। उसने बताया कि काफी कहने के बाद घटना से दो दिन पहले काम करने गया था, लेकिन अगले दिन नहीं गया। पत्नी ने बताया कि शादी के बाद से ही पति क्राइम पेट्रोल सीरियल देखा करते थे। वह मना करती लेकिन वह इसी सीरियल को देखते रहते थे। इसके साथ ही देर रात तक दोस्तों से बात करते थे। पत्नी ने बताया कि पति को चिंता रहती थी कि अगर घर बिक गया तो कहां रहेंगे। वह घर को छुड़ाना चाहते थे। अमन ने बिचपुरी में कई दोस्त भी बना लिए थे।
4 of 11
आगरा में पुलिस ने बदमाश को किया ढेर
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कराया अंतिम संस्कार
दोपहर को पुलिस ने अमन की मौत की खबर दी तो घर में विलाप शुरू हो गया। मां उमा देवी दुख से गिर पड़ीं। शाम को अमन का शव आया तो जगदीशपुरा थाने के फोर्स के साथ ही महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। बेटे का शव देखकर बिलखते हुए मां बोलीं कि पुलिसवालों ने मार दिया। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच अमन का अंतिम संस्कार मघटई श्मशान पर किया गया। मनीष ने छोटे भाई को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
5 of 11
विलाप करते अमन के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
फारुख के घर पर पड़ा है ताला, कई रिश्तेदार हिरासत में
वारदात में शामिल रहे फारुख के घर पर ताला लगा हुआ है। फारुख का अमन के साथ उठना बैठना था। वह कारपेंटर है। पुलिस ने उसके कई नजदीकी लोगों को हिरासत में लिया हुआ है। उसके घर के पास रहने वाली महिला ने बताया कि वह 2 मई की रात को देखा गया था। इसके बाद से ही गायब है।
विज्ञापन
6 of 11
ज्वेलर्स योगेश चौधरी का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
अमन ने मारी थी सराफ को गोली
डीसीपी सिटी ने बताया कि फरार बदमाश फारुख और अमन ने ज्तेलरी शोरूम में लूटपाट की थी। बाइक अमन के भाई सुमित ने उपलब्ध कराई थी। लूटपाट के बाद अमन ने फारुख का हाथ पकड़ने की कोशिश कर रहे योगेश चौधरी के सीने में गोली मार दी थी। वारदात के बाद तीनों एक ही बाइक पर बैठकर भाग निकले थे। फरार अपराधी फारुख पर कमिश्नर ने पचास हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। घटना का 72 घंटे के भीतर खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। कमिश्नर ने बताया कि पुलिस टीम को प्रशंसा पत्र देने के लिए डीजीपी कार्यालय में संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
7 of 11
लूट के बाद सराफ को गोली मारकर भागते बदमाश
- फोटो : संवाद
पुलिस ने दावा किया कि मंगलवार तड़के अमन और सुमित को पकड़ लिया गया था। पूछताछ के बाद पुलिस टीम दोनों को सिकंदरा के बिचपुरी रोड पर अंसल एपीआई के पास लूटे गए माल की बरामदगी के लिए ले जा रही थी। तभी अमन ने एक सिपाही की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में अमन को गोली लगी। अस्पताल भेजा गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बदमाश की गोली से आरक्षी अक्षय भी घायल हुए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
8 of 11
agra jeweler murder
- फोटो : संवाद
जन्मदिन पर हुई थी सराफ योगेश चौधरी की हत्या
लूट और हत्या की वारदात के दिन 2 मई को श्री बालाजी ज्वेलर्स के संचालक योगेश चौधरी का जन्मदिन था। परिवार के लोग उनका जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे थे। उनकी मौत की खबर आई तो परिजन बेहाल हो गए। योगेश के बेटे आशीष चौधरी ने बताया कि पिता का जन्म 2 मई, 1968 को हुआ था। बदमाशों ने इसी दिन वारदात को अंजाम दिया। लूटपाट होती तो शायद इतना फर्क नहीं पड़ता, लेकिन लूटपाट के बाद बदमाशों ने उनकी जान ले ली। शाम को सभी ने अपने रेस्तरों में ही जन्मदिन मनाने के बारे में योजना बनाई थी, लेकिन इसके पहले ही उन्हें गोली लगने की खबर मिली।
9 of 11
पिता की हत्या के बाद विपाल करता बेटा
- फोटो : संवाद
कारगिल पर सराफ की हत्या करने वाला बदमाश मुठभेड़ में ढेर
आगरा में सिकंदरा के कारगिल चौराहे पर दो मई को दिनदहाड़े बालाजी ज्वेलर्स के शोरूम से लूट के दौरान शोरूम संचालक योगेश चौधरी की हत्या करने वाले बदमाश अमन की पुलिस से मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस ने लूट के मामले में सगे भाइयों अमन और सुमित को गिरफ्तार किया था। मंगलवार तड़के पुलिस टीम दोनों को लूट के माल की बरामदगी के लिए ले जा रही थी।
10 of 11
Agra Encounter
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार, अंसल एपीआई पर अमन ने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों पर फायर किया। जवाबी फायरिंग में अमन को मार गिराया गया। सुमित की निशानदेही पर पुलिस ने लुटे गए जेवरात, घटना में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल और तमंचा बरामद किया है। वारदात में शामिल तीसरा बदमाश फारुख फरार है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि कारगिल चौराहे पर 2 मई को बाइक पर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने बालाजी ज्वैलर्स के शोरूम में सेल्स गर्ल रेनू और ग्राहक युवती पर पिस्टल तानकर तकरीबन 20 लाख रुपये के सोने के जेवरात लूटे थे। लूट के बाद जा रहे बदमाशों का सामना शोरूम संचालक योगेश चौधरी से हुआ। बदमाश अमन ने योगेश चौधरी के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी थी। दिनदहाड़े हत्या और लूट की इस वारदात के बाद बदमाशों की तलाश के लिए 9 टीमों का गठन किया गया था।