आगरा में सिकंदरा के कारगिल चौराहे पर दो मई को दिनदहाड़े बालाजी ज्वेलर्स के शोरूम से लूट के दौरान शोरूम संचालक योगेश चौधरी की हत्या करने वाले बदमाश अमन की पुलिस से मुठभेड़ में मौत हो गई।
आगरा में ज्वेलर्स की हत्या करने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। दो मई को सिकंदरा के कारगिल चौराहे पर दिनदहाड़े श्री बालाजी ज्वेलर्स के शोरूम से लूट के दौरान शोरूम संचालक योगेश चौधरी की हत्या करने वाले बदमाश अमन की पुलिस से मुठभेड़ हुई थी।
आगरा के सिकंदरा में पनवारी रोड स्थित अंसल एपीआई के आसपास खेत हैं। आसपास की नवविकसित कॉलोनियों में रिहायशी घर बहुत ही कम हैं। लोगों ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे पुलिस की 5-6 गाड़ियां जऊपुरा होकर निकली थीं। उसके 20 मिनट बाद ही गोलियों की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन
2 of 11
आगरा में बदमाश का एनकाउंटर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आवाज सुनकर जऊपुरा और सदरवन के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। पुलिसकर्मियों ने उन्हें घटनास्थल से पहले ही रोक दिया था। ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में पुलिस की तीन दिन से आवाजाही हो रही थी। उन्हें यह नहीं समझ आया कि सुनसान इलाके में पुलिस क्यों आ रही है। मंगलवार की सुबह गोलियों की आवाज सुनकर पहुंचे तब बदमाशों के पकड़े जाने की बात पता चली।
विज्ञापन
3 of 11
आगरा में पुलिस ने बदमाश को किया ढेर
- फोटो : अमर उजाला
सात राउंड फायरिंग, सिर में लगी गोली
अंसल एपीआई की अधबनी इमारत में पुलिस और बदमाशों के बीच सात राउंड फायरिंग हुई थी। पुलिस ने गोली चलने के स्थानों पर चूने से गोले बनाए। दो गोलियां इमारत के बाहर चलीं जबकि पांच गोलियां इमारत के अंदर चलीं। भागते वक्त अमन के सिर में गोली लगी थी।
4 of 11
Agra Encounter
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मारे गए बदमाश पर दो, साथी पर तीन केस
पुलिस के मुताबिक, सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले दोनों भाई और तीसरे बदमाश फारुख पर पहले से आपराधिक केस दर्ज हैं। अमन पर दो, सुमित पर तीन और फारुख पर भी दो आपराधिक केस दर्ज हैं। बदमाशों ने लूट के जेवरात का बंटवारा बिचपुरी के अंसल एपीआई के अधबने मकानों में किया था। यहां छुपे भी रहे थे। पुलिस ने बताया कि माल भी यहीं छुपाया था।
विज्ञापन
5 of 11
Agra Encounter
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमन ने मारी थी सराफ को गोली
डीसीपी सिटी ने बताया कि फरार बदमाश फारुख और अमन ने ज्तेलरी शोरूम में लूटपाट की थी। बाइक अमन के भाई सुमित ने उपलब्ध कराई थी। लूटपाट के बाद अमन ने फारुख का हाथ पकड़ने की कोशिश कर रहे योगेश चौधरी के सीने में गोली मार दी थी। वारदात के बाद तीनों एक ही बाइक पर बैठकर भाग निकले थे।
विज्ञापन
6 of 11
Agra Encounter
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फरार अपराधी फारुख पर कमिश्नर ने पचास हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। घटना का 72 घंटे के भीतर खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। कमिश्नर ने बताया कि पुलिस टीम को प्रशंसा पत्र देने के लिए डीजीपी कार्यालय में संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
7 of 11
Agra Encounter
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कारगिल पर सराफ की हत्या करने वाला बदमाश मुठभेड़ में ढेर
आगरा में सिकंदरा के कारगिल चौराहे पर दो मई को दिनदहाड़े बालाजी ज्वेलर्स के शोरूम से लूट के दौरान शोरूम संचालक योगेश चौधरी की हत्या करने वाले बदमाश अमन की पुलिस से मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस ने लूट के मामले में सगे भाइयों अमन और सुमित को गिरफ्तार किया था। मंगलवार तड़के पुलिस टीम दोनों को लूट के माल की बरामदगी के लिए ले जा रही थी।
8 of 11
Agra Encounter
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार, अंसल एपीआई पर अमन ने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों पर फायर किया। जवाबी फायरिंग में अमन को मार गिराया गया। सुमित की निशानदेही पर पुलिस ने लुटे गए जेवरात, घटना में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल और तमंचा बरामद किया है। वारदात में शामिल तीसरा बदमाश फारुख फरार है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
9 of 11
सराफ की मौत के बाद लोगों से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : संवाद
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि कारगिल चौराहे पर 2 मई को बाइक पर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने बालाजी ज्वैलर्स के शोरूम में सेल्स गर्ल रेनू और ग्राहक युवती पर पिस्टल तानकर तकरीबन 20 लाख रुपये के सोने के जेवरात लूटे थे। लूट के बाद जा रहे बदमाशों का सामना शोरूम संचालक योगेश चौधरी से हुआ। बदमाश अमन ने योगेश चौधरी के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी थी। दिनदहाड़े हत्या और लूट की इस वारदात के बाद बदमाशों की तलाश के लिए 9 टीमों का गठन किया गया था। सीसीटीवी फुटेज से सुराग मिले।
10 of 11
लूट के बाद सराफ को गोली मारकर भागते बदमाश
- फोटो : संवाद
मामले के खुलासे के लिए डीसीपी के साथ ही एडीसीपी आदित्य कुमार, एसीपी विनायक भोसले के नेतृत्व में टीमों ने घटनास्थल से लेकर बिचपुरी, शास्त्रीपुरम और महुअन टोल, रायभा तक एक हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। एक स्थान पर लूट करने वाले बदमाशों का तीसरा साथी भी दिखाई दिया। घटनास्थल से कुछ दूरी पर तीनों लुटेरे एक ही बाइक पर नजर आए। पुलिस ने इन फुटेज और मुखबिर तंत्र के आधार पर बदमाशों की पहचान गणेश विहार कॉलोनी, जगदीशपुरा के अमन और उसके सगे भाई सुमित के रूप में कर ली। तीसरा बदमाश, जोकि बाइक पर अमन के साथ आया था, वह जगदीशपुरा के मघटई का निवासी फारुख निकला।
लूट के बाद सराफ को गोली मारकर भागते बदमाश
- फोटो : संवाद
पुलिस ने दावा किया कि मंगलवार तड़के अमन और सुमित को पकड़ लिया गया था। पूछताछ के बाद पुलिस टीम दोनों को सिकंदरा के बिचपुरी रोड पर अंसल एपीआई के पास लूटे गए माल की बरामदगी के लिए ले जा रही थी। तभी अमन ने एक सिपाही की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में अमन को गोली लगी। अस्पताल भेजा गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बदमाश की गोली से आरक्षी अक्षय भी घायल हुए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।