फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pinahat Double Murder: एक दिन पहले पिता से मिला था मुकेश, रोते हुए बोला- पता नहीं था, आखिरी बार देख रहा हूं

Mon, 04 Jul 2022 12:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
1 of 8
Agra Double Murder - फोटो : अमर उजाला
आगरा के कस्बा पिनाहट के मोहल्ला मार में व्यापारी सुरेश चंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी की हत्या कर लूट की वारदात के बाद पुलिस ने घर और मोहल्ले में छानबीन की। आशंका है कि बदमाश दीवार चढ़कर पहली मंजिल पर आए होंगे। वारदात के बाद घर के मुख्य गेट को खोलकर बाहर निकल गए। एक सीसीटीवी फुटेज भी मिली है, जिसमें संदिग्ध नजर आ रहे हैं। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने रसोई को भी चेक किया। इसमें पता चला कि सभी बर्तन साफ हैं। कपड़े में लिपटीं चार रोटियां रखी थीं। अनुमान है कि पति-पत्नी ने खाना खा लिया। इसके बाद सोने चले गए थे। सुरेश चंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी घर में पहली मंजिल पर दो कमरों रहते थे। रविवार को उनके शव घर में पड़े मिले। मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उसने घर से 15 लाख रुपये नकद के अलावा 15 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात लूटकर ले जाने की बात लिखी है।
विज्ञापन

2 of 8
छत पर जांच करती पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि दंपती के गले पर निशान थे, शरीर पर भी चोटों के निशान थे। मुंह और नाक से पानी के बुलबुले निकल रहे थे। सुरेश चंद के सिर में चोट लगी थी। खून निकल रहा था। दोनों को सीएचसी पिनाहट लेकर पहुंची, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि दोनों की गला दबाकर हत्या की गई है। सुरेश चंद के सिर में भी प्रहार किया गया है।
विज्ञापन

3 of 8
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने ली घटना की जानकारी - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर कारोबारी का बेटा मुकेश पिनाहट पहुंचा, तब तक पिता का शव एंबुलेंस में रखा जा चुका था। मुकेश ने उसके पहुंचने से पहले शव उठाने का विरोध किया। वह एंबुलेंस के आगे खड़ा हो गया। पुलिस के समझाने पर वह सामने से हटा।

4 of 8
व्यापारी के घर में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गेट की जाली तोड़ी
सीढ़ियों के जाली वाले गेट पर ताला लगा था। वारदात के बाद बदमाशों ने गेट की जाली को तोड़ा। इसके बाद भूतल पर आकर मुख्य दरवाजे से बाहर निकले होंगे। घर में प्राथमिक जांच के बाद पुलिस को यही लग रहा है। यही वजह है कि पुलिस छत और घर के पीछे गईं, जहां से दीवार के सहारे से चढ़ा जा सकता है।

 
विज्ञापन

5 of 8
दंपती की लाश के कमरे से बाहर निकालती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कब हो गई हत्या पता भी न चला
व्यापारी सुरेश चंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी की हत्या रात में कब कितने बजे की गई इसकी भनक किसी नहीं लगी। पड़ोसी भी रविवार दोपहर करीब 12 बजे तक इस वारदात से अनभिज्ञ रहे। दोपहर 12 बजे तक सुरेश चंद्र उनकी पत्नी किसी को नजर नहीं आए।
 
विज्ञापन

6 of 8
जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
भीतर से कोई आहट भी नहीं आ रही थी, जबकि दरवाजा खुला था। इस पर पड़ोसी अंदर गए, तो पहली मंजिल पर दंपती मृत मिले थे। पड़ोसी और परिजनों का मानना है कि बगल में स्थित दाऊ के मकान की दीवार से चढ़कर बदमाश भीतर आए होंगे।
विज्ञापन

7 of 8
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के शव उठाने पर आक्रोशित हुए परिजन 
बेटे मुकेश गुप्ता के आगरा से पिनाहट पहुंचने पूर्व ही पुलिस दंपती को सीएचसी पिनाहट ले आई थी। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए एंबुलेंस में रखा गया। तब तक मुकेश वहां पहुंच चुका था। मुकेश ने उसके पहुंचने से पहले शवों को उठाने का विरोध किया।
विज्ञापन

8 of 8
मृतक दंपती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वह एंबुलेंस के आगे खड़ा हो गया। पुलिस के समझाने पर वह सामने से हटा। तब शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। मुकेश ने बताया कि पिता शनिवार को उससे मिलने आगरा आए थे। इसके बाद शाम को वह तेल मिल पर चले गए। शाम को साढ़े सात बजे मिल से घर के लिए चले थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें