आगरा के खंदौली के गांव पैंतखेड़ा में 9 अक्तूबर को पत्नी ममता और डेढ़ साल की बेटी सौम्या की हत्या करने के आरोपी मनमोहन को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने हत्याकांड की बात कबूल की है। यह भी बताया कि बेटी से चेहरा नहीं मिलने पर वो पत्नी पर ज्यादा शक करने लगा था। इसलिए विवाद के बाद पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। एसपी पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपी मनमोहन घटना के बाद फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी थीं। बृहस्पतिवार रात को मुखबिर की सूचना पर उसे खंदौली में एक्सप्रेस वे के इंटरचेंज के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
ये भी पढ़ें -
Agra: जहां दफनाई जाती हैं लाशें, उस कब्रिस्तान में रह रहे 70 परिवार, कोई पहचान नहीं, न बाहरी दुनिया से नाता