फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र पर हमला: शुभम के भाई को मिला वीजा, अब टिकट के लिए सरकारी मदद की आस

Sat, 15 Oct 2022 11:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
शुभम के भाई को मिला वीजा - फोटो : अमर उजाला
ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी में हमले का शिकार पीएचडी के छात्र किरावली निवासी शुभम गर्ग की देखभाल के लिए भाई रोहित विदेश जाएगा। शुक्रवार को दिल्ली में मेडिकल के बाद परिजन को मल्टीपल वीजा मिल गया। हालांकि अब परिवार के सामने आर्थिक संकट है। पिता रामनिवास का कहना है कि एक तरफ की ही हवाई टिकट पर 1.50 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। अगर, भाई गया तो अन्य खर्च के लिए रुपयों की जरूरत कैसे पूरी होगी। ऐसे में परिवार को सरकारी मदद की आस है। उन्होंने जिलाधिकारी से फोन पर बात कर गुहार लगाई है।

शुभम के पिता रामनिवास ने बताया कि शुभम के तीन ऑपरेशन हो चुके हैं। मगर, उसका संक्रमण कम नहीं हो रहा है। उसकी हालत स्थिर है। शुभम के बारे में 14 साल की चचेरी बहन आस्था जानकारी लेती रहती है। वह चिकित्सकों से बात करती है। उसकी देखभाल के लिए छोटे बेटे रोहित को ऑस्ट्रेलिया भेज रहे हैं। शुक्रवार को उसका मेडिकल हो गया। मल्टीपल वीजा भी मिल गया है। मगर, टिकट पर खर्च के लिए ढाई से तीन लाख रुपये की जरूरत है। इसके अलावा भी रहने और खाने के लिए रुपयों की जरूरत है। परिवार के सामने आर्थिक संकट है।
विज्ञापन

2 of 5
शुभम गर्ग का परिवार - फोटो : अमर उजाला
सरकारी मदद के लिए जिलाधिकारी से फोन पर बात की है। उनकी तरफ से आश्वासन दिया गया है। वह खुद भी रुपयों का इंतजाम करने में लगे हैं। मदद मिलते ही रोहित भाई की देखभाल के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो जाएगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
शुभम गर्ग का परिवार - फोटो : अमर उजाला

स्कॉलरशिप पर विदेश गया था शुभम

किरावली स्थित पैठ गली निवासी रामनिवास गर्ग बिल्डिंग मेटेरियल का काम करते हैं। वह बेटे शुभम की हालत को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि बेटे ने इंटरमीडिएट करने के बाद गाजियाबाद से बीटेक किया। इसके बाद उसने मद्रास में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एमएस करने के लिए आईआईटी में प्रवेश लिया। वर्ष 2020 में पढ़ाई पूरी करने के बाद घर आ गया। वह छात्रवृत्ति मिलने पर ऑस्ट्रेलिया पीएचडी करने के लिए गया था। 

4 of 5
शुभम गर्ग के पिता से बात करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

छह अक्तूबर को मिली जानकारी

वह एक सितंबर को वहां पहुंचा। छह अक्तूबर को उस पर हमला कर दिया गया। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उसके तीन आपरेशन हो चुके हैं। मगर, संक्रमण कम नहीं हो रहा है। इससे बेटे की चिंता सता रही है। उसके जबड़े में चोट लगी है। वह ठीक से बोल नहीं पा रहा है। बेटे से घरवालों ने बात की। बेटे की हालत देखकर वो रोने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वीजा मिला - फोटो : अमर उजाला

हाई कमीशन के सहयोग से मिला मल्टीपल वीजा

जिलाधिकारी नवनीत चहल ने बताया कि विदेश मंत्रालय और सिडनी स्थित दोनों देशों के दूतावास के सहयोग से आकस्मिक स्थिति में शुभम के भाई रोहित का एक वर्ष का मल्टीपल वीजा स्वीकृत हो गया है। सर्जरी के बाद शुभम की तबीयत में सुधार है। ऑस्ट्रेलिया के चिकित्सक शुभम को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने में जुटे हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया हाई कमीशन के अधिकारियों के सहयेाग से मामले में गंभीरता बरतते हुए शुभम को इलाज और परिजन से संपर्क भी कराया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें