आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के सुशील नगर स्थित ब्रह्मपुरी मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर को सरेआम विवाहिता पूजा (28) और उसके प्रेमी शिवम (21) की डंडों से पीटकर और बांक से काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम संबंधों के चलते विवाहिता के पति, ससुर और देवर ने हत्या की है। पहले रिश्ते के भाई शिवम, फिर पत्नी पूजा की हत्या करने का आरोपी गौरव सिंह यूट्यूब पर अपना चैनल चलाता था। कभी भाई, कभी बच्चों तो कभी पत्नी के साथ शॉर्टे वीडियो बनाकर लोगों को संदेश देता था। भाई शिवम की वजह से रिश्ते में आई दरार पर अपने इरादे भी उसने यूट्यूब पर कुछ वीडियो हाल में अपलोड कर जाहिर किए। हाल के एक वीडियो में कहा कि पंछी अगर किसी दूसरे दाने का आदी हो जाए तो उसे आजाद कर देना चाहिए। गौरव सिंह लाइफ मोमेंट के नाम से बने चैनल में कुल 277 वीडियो अपलोड हैं। इसके 685 सब्सक्राइबर्स और व्यूवर हजारों में हैं।
विज्ञापन
2 of 7
आरोपी गौरव
- फोटो : अमर उजाला
इरादे इंगित करते हाल में डाले गए कुछ वीडियो संदेश
- सुबह, शाम, दोपहर, जब मर्जी चाहें ललकार लेना, तुम्हारे तो हाथों में, मेरे इरादों में खंजर रहता है।
विज्ञापन
3 of 7
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
- अजी माना कि मैदान में कभी-कभी उतरते हैं। अपने लेबल के नीचे का खेल नहीं खेल सकते हम, हम अच्छे नहीं लगते तो कोई और देख लीजिए। रोज-रोज किसी के ड्रामे नहीं झेल सकते हम।
4 of 7
आरोपी गौरव
- फोटो : अमर उजाला
- किसी ने क्या सच कहा है, दोस्ती और दुश्मनी की राशि एक ही होती है। मगर, इन दोनों को निभाने के लिए घर में ताले लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
Agra Double Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
- कोई अगर, अपने मन में वहम पाल रहा हो तो सामने आकर देख ले। उसका वहम निकाल दूंगा। वहम पालना अच्छी बात नहीं है, उसे जल्द से जल्द खत्म कर देना चाहिए। इस पर शिवम का कमेंट भी है। वह कमेंट करता है कि कोई शेर है तो कोई सवा शेर।
विज्ञापन
6 of 7
पूजा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
- शेर जंगल का राजा होता है, शेर कहीं शिकार करके दो दिन के लिए शांति से बैठ जाए तो गीदड़ लोग यह समझते हैं कि जंगल में उन्हीं का राज है। उन्हें आज बताना चाहता हूं कि शेर की दहाड़ भी दस किलोमीटर दूर तक सुनाई देती है। यह समझने की गलती नहीं करें। शेर अभी जिंदा है। इन वीडियो से अब यही लग रहा है कि वह पहले ही अपने इरादे जाहिर कर चुका था।