उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित आगरा जनपद है। जिले में बृहस्पतिवार सुबह तक 84 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 76 सक्रिय मामले हैं, जिनका इलाज चल रहा है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले के 22 इलाके पूरी तरह से सील कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने अपील की है कि संक्रमण के कारण हॉटस्पॉट घोषित किए गए 22 इलाकों के अलावा बाकी शहर के लोग भी घरों से न निकलें।
विज्ञापन
2 of 6
आगरा लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी ने दोहराया कि अगर किसी बेहद जरूरी काम के लिए अगर घर से बाहर निकलना पड़ता है तो मास्क जरूर लगाएं। अगर किसी वजह से मास्क उपलब्ध नहीं है तो साफ कपड़े से मुंह को ढकें। उन्होंने कहा कि आटा, दाल, चीनी सहित खाने के सामान की डोर स्टेप डिलीवरी के लिए फोन नंबर 0562 - 2454209 जारी किया गया है। इस पर कॉल करें, सामान आपके घर पहुंचेगा।
विज्ञापन
3 of 6
जामा मस्जिद के आसपास पूरा इलाका सील कर दिया गया।
- फोटो : अमर उजाला
-जलापूर्ति
मुहम्मद अनवर ख्वाजा, सचिव जलकल (8192095207)
विज्ञापन
5 of 6
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
चार कॉलोनियों के नाम हॉटस्पॉट से हटे
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में पहले 26 हॉट स्पॉट थे। इनमें से खंदारी, रेलवे कॉलोनी, कैंट सहित चार के नाम नई सूची में नहीं है। इन चारों जगह के मरीज स्वस्थ हो गए। यहां के लोगों ने धैर्य और अनुशासन दिखाया। इन्हें आगे भी इसी जज्बे को बनाए रखना है। शहर के अन्य इलाकों के लोग भी लॉकडाउन का पालन करेंगे तो धीरे-धीरे सभी हॅाटस्पॉट खत्म हो जाएंगे।
घबराएं नहीं लोग.. सख्ती आपके लिए है
एसएसपी बबलू कुमार ने अपील की है कि कुछ क्षेत्रों को सील किए जाने से लोग घबराएं नहीं। यह सख्ती आप लोगों के लिए ही है। पुलिस लॉकडाउन का पालन कराने के लिए लोगों को समझा रही है। जो नहीं मान रहे, उन पर केस दर्ज किए जा रहे हैं। अब तक 90 से ज्यादा एफआईआर हो चुकी है। बड़ी संख्या में वाहन भी सीज किए गए हैं।