आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित तीन दिवसीय युवोत्सव का रविवार को जेपी सभागार में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के साथ रंगारंग समापन हुआ। युवोत्सव में आगरा कॉलेज ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। इससे पहले आखिरी दिन एकल और समूह लोक नृत्य प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें छात्र-छात्राओं ने लोकगीतों पर नृत्य किया। इस दौरान रंगोली में अपने हुनर के रंग भरे। वसंत के आगमन का संदेश भी दिया गया।
विज्ञापन
2 of 10
युवोत्सव में नृत्य करतीं प्रतिभागी
- फोटो : अमर उजाला
तीन दिवसीय युवोत्सव के आखिरी दिन एकल और समूह लोक नृत्य प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें छात्र-छात्राओं ने ‘चाहे बिक जाए हरौ रुमाल, बैठूंगी मोटर कार में...’, ‘हमरो गुलाबी दुपट्टा हमें तौ लग जाएगी नजिरिया रे’ आदि गानों पर नृत्य किया।
विज्ञापन
3 of 10
युवोत्सव 2021
- फोटो : अमर उजाला
लोक नृत्य समूह: आगरा कॉलेज की टीम ने प्रथम, गृह विज्ञान संस्थान की टीम ने द्वितीय, दाऊदयाल महिला पीजी कॉलेज, फिरोजाबाद व बीडी जैन गर्ल्स कॉलेज की टीम ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
4 of 10
युवोत्सव में नृत्य करती प्रतिभागी
- फोटो : अमर उजाला
लोक नृत्य एकल: आगरा कॉलेज के हिमांशु गौतम पहले, सेंट जोंस कॉलेज की कनिष्का बघेल दूसरे और आरबीएस कॉलेज की मोहिनी तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
5 of 10
युवोत्सव 2021
- फोटो : अमर उजाला
मिमिक्री: सेंट जोंस कॉलेज के मृत्युंजय चौहान प्रथम, डीएस कॉलेज अलीगढ़ के सचिन कुमार ने द्वितीय, आरबीएस कॉलेज के अधीश राजपूत ने तृतीय स्थान हासिल किया। निबंध: सिंबोयजिया गर्ल्स कॉलेज की गजल पहले, गृह विज्ञान संस्थान की रितु यादव दूसरे, दाऊदयाल महिला पीजी कॉलेज, फिरोजाबाद की मोनिका वर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। प्रश्नोत्तरी: आरबीएस कॉलेज के आकाश कुमार ने प्रथम, सेंट जोंस कॉलेज की श्रुति माहेश्वरी ने द्वितीय व विपिन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
6 of 10
युवोत्सव 2021
- फोटो : अमर उजाला
रंगोली: सेंट जोंस कॉलेज की गुंजन बंसल पहले, केआर गर्ल्स कॉलेज, मथुरा की शिवानी शर्मा दूसरे, सिंबोयजिया गर्ल्स कॉलेज की मीनू कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। वाद-विवाद (अंग्रेजी): सेंट जोंस कॉलेज के अयान हुसैन पहले, इसी कॉलेज की मधुश्री द्वितीय और आगरा कॉलेज की सांची तीसरे स्थान पर रहीं। इंस्टालेशन: आरबीएस कॉलेज के बॉबी कुमार ने प्रथम, सेंट जोंस कॉलेज की पूर्ति कपूर व ललित कला संस्थान की प्रीति सिकरवार ने द्वितीय, डीएस कॉलेज, अलीगढ़ के बॉबी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
7 of 10
युवोत्सव में ऑल ओवर चैंपियन बना आगरा कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
युवोत्सव में ओवरऑल चैंपियन बने आगरा कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कुल 15 पुरस्कार प्राप्त किए। इसमें सात प्रथम पुरस्कार, पांच द्वितीय और तीन तृतीय पुरस्कार हैं। कॉलेज को जितेंद्र रघुवंशी स्मृति चल वैजयंती दी गई। युवोत्सव में दूसरे स्थान पर सेंट जोंस कॉलेज है और तीसरे स्थान पर आरबीएस कॉलेज है। युवा महोत्सव में कुल 29 प्रतियोगिताएं कराई गईं।
8 of 10
युवोत्सव के मंच पर अतिथिगण
- फोटो : अमर उजाला
युवोत्सव के समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बाद विश्वविद्याल और समाज पटरी पर लौट रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से अब परीक्षा की तैयारियों में जुटने के लिए कहा। कार्यक्रम में सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. भूपेंद्र स्वरूप शर्मा, प्रो. हेमा पाठक, डॉ. एसके जैन के अलावा कार्यक्रम समन्वयक प्रो. शरदचंद्र उपाध्याय, डॉ. इंदु जोशी, डॉ. सुनीता गुप्ता, वित्त अधिकारी एके सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार, प्रो. मनोज श्रीवास्तव, प्रो. वीके सारस्वत, प्रो. बिंदुशेखर शर्मा, प्रो. मोहम्मद अरशद आदि मौजूद रहे।
'संसद में अपनी बात ब्रज भाषा में रखेंगे'
मुख्य अतिथि फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि भारत वर्तमान में विश्व में सबसे ज्यादा युवा शक्ति वाला देश है। उन्होंने छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों को सराहा और ब्रज भाषा को आत्मसात करने के लिए आह्वान किया। कहा कि ब्रज भाषा सनातन परंपरा से ओतप्रोत है। वह भी संसद में अपनी बात ब्रज भाषा में रखा करेंगे।
9 of 10
युवोत्सव में नाट्य मंचन करते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
46 कॉलेजों व संस्थानों के 589 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभागिता की
अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ब्रजेश रावत ने बताया कि युवोत्सव में 46 कॉलेजों व संस्थानों 589 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभागिता की। विजेताओं प्रतिभागियों में छात्राओं को 20 प्रथम, 25 द्वितीय और 30 तृतीय पुरस्कार मिला। छात्रों को 23 प्रथम, 20 द्वितीय व 23 तृतीय पुरस्कार मिला।
दीक्षांत समारोह में सेंट जोंस कॉलेज को दो चल वैजयंती ट्रॉफी मिलेगी
युवोत्सव की चार प्रतियोगिताओं (हिंदी वाद-विवाद, अंग्रेजी वाद-विवाद, विचार गोष्ठी और वॉक) के विजेता छात्र-छात्राओं को दीक्षांत समारोह में चल वैजयंती ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। चार में दो ट्रॉफी पर सेंट जोंस कॉलेज के छात्रों ने अपना कब्जा जमाया है। अंग्रेजी वाद-विवाद में सेंट जोंस कॉलेज के अयान हुसैन, हिंदी वाद-विवाद में सेंट जोंस कॉलेज के ही विशाल दुबे प्रथम रहे हैं। दोनों को ट्रॉफी मिलेगी।
गांधी विचार गोष्ठी में बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की शीतल पहले स्थान पर हैं। वॉक प्रतियोगिता में बीडीएम कॉलेज, पैगांव, मथुरा के गौरव गौड़ ने बाजी मारी है। इनको भी चल वैजयंती ट्राफी कुलाधिपति के हाथों प्राप्त होगी।