ताजमहल में रविवार को सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस पर्यटन सीजन में पहली बार सबसे ज्यादा सैलानी आए। ताजमहल के ऑनलाइन 15 हजार टिकट बिकने के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को टिकट काउंटर शुरू करने पड़े। पूर्वी और पश्चिमी गेटों पर बने टिकट काउंटरों को दोपहर तीन बजे खोला गया।
विज्ञापन
2 of 5
ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
रविवार शाम तक कुल 17,695 सैलानियों ने ताजमहल का दीदार किया। इनमें बच्चों की संख्या भी खासी रही। स्कूल खुलने की सरकार की घोषणा के बाद अभिभावकों के साथ बच्चे ताजमहल देखने के लिए आए।
विज्ञापन
3 of 5
आगरा किला के बाहर पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
न केवल ताज पर दिनभर सैलानियों की लंबी-लंबी कतारें प्रवेश के लिए लगी रहीं, बल्कि आगरा किला और अकबर के मकबरे पर भी पर्यटकों की संख्या शनिवार के मुकाबले ज्यादा रही। शनिवार को लगभग 14 हजार पर्यटक ताज पर आए थे, जबकि रविवार को इनकी संख्या लगभग 18 हजार रही है।
4 of 5
ताजमहल में सेल्फी खींचती महिला पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वी गेट फैसिलिटी सेंटर की सुरक्षा जांच कतार के बाद गैलरी में ताज के विभिन्न काल खंड के चित्र लगे हुए हैं। 200 साल पुराने इन चित्रों के साथ संरक्षण की कहानी भी चित्रों के जरिए बयां की गई है। पर्यटक एक्रिलिक शीट में लगे इन चित्रों के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे, जिसके बाद रविवार को एएसआई ने यहां स्टील की रेलिंग लगा दी ताकि चित्रों और सैलानियों के बीच दूरी बनी रहे।