फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग लाई एसएसपी की मुहिम, लपकों से मुक्त ये आगरा छावनी रेलवे स्टेशन है...

Wed, 29 May 2019 10:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
आगरा पुलिस ने साझा की छावनी रेलवे स्टेशन की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर कदम रखते ही लपकों की फौज पर्यटकों पर टूट पड़ती थी। इस बात का संज्ञान एसएसपी अमित पाठक ने लिया। पुलिस कप्तान पिछले सप्ताह पर्यटक बनकर यहां पहुंचे थे और उन्होंने यहां रेलवे अधिकारियों से बातचीत कर यात्रियों और पर्यटकों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए सुझाव दिए थे।
विज्ञापन

2 of 5
छावनी स्टेशन पर रेल अधिकारियों से बात करते एसएसपी आगरा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
छावनी रेलवे स्टेशन शहर का प्रमुख रेलवे स्टेशन है। यहां देश के कोने-कोने से रेल गाड़ियों का आवागमन होता है। पर्यटक ताजमहल और आगरा किला देखने के लिए इसी स्टेशन पर उतरते हैं। यहां कुछ दिनों पूर्व लपकों और अवैध ऑटो संचालकों का जमावड़ा रहता था। लेकिन, एसएसपी के दिशा निर्देश के बाद अब साफ सुधरा दिखाई पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 5
मंगलवार को कुछ ऐसा देखने को मिला आगरा छावनी रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को आगरा छावनी रेलवे स्टेशन की तस्वीरें आगरा पुलिस ने सोशल मीडिया पर साझा कीं। पुलिस ने जिक्र किया कि आम जनता व पर्यटकों की सुरक्षा, सुविधा व सहायता के लिए आगरा पुलिस की अतिक्रमण के विरुद्ध चलायी जा रही मुहिम और योजना का असर आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर देखने को मिलता है।

4 of 5
पुलिसकर्मियों के साथ जाते एसएसपी अमित पाठक - फोटो : अमर उजाला
शहर में लपकों को पर्यटकों से दूर रखने के लिए पुलिस कप्तान कभी साइकिल से दौरा करने के लिए निकलते हैं तो कभी बुलेट से। कमान संभालने के बाद उनका विशेष ध्यान पर्यटकों की सुविधाओं पर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मंगलवार को ऐसा देखने को मिला आगरा छावनी रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
आगरा में योगी आदित्यनाथ ने भी लपकों पर कार्रवाई करने के लिए कहा था। इसके बाद पुलिस ने बड़े पैमाने पर अभियान चलाया था। वहीं शहर में अतिक्रमण और अवैध रूप संचालित होने वाले ऑटो रिक्शा पर भी कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें