फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई बूथों पर खाता तक नहीं खोल पाए कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर और प्रीता हरित

Tue, 28 May 2019 11:15 AM IST
मुकेश कुमार राजीव शर्मा, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
कांग्रेस नेता राज बब्बर के साथ प्रीता हरित
वर्ष 1984 के लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस आगरा सीट पर वापसी नहीं कर सकी। आजादी के बाद छह बार इस सीट पर कब्जा जमाने वाली कांग्रेस अब तमाम बूथों पर एक-एक वोट को तरस गई है। स्थिति यह हो गई है कि इस लोकसभा चुनावों में कांग्रेस कई बूथों पर खाता तक नहीं खोल सकी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर जैसे बड़े नेता भी दो बूथों पर एक भी वोट हासिल नहीं कर सके। जलेसर विधानसभा को छोड़ प्रीता हरित भी चार बूथों पर खाता नहीं खोल सकीं।
विज्ञापन

2 of 5
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर - फोटो : अमर उजाला
इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने आगरा सीट पर भले ही ज्यादा ध्यान न केंद्रित किया हो लेकिन फतेहपुर सीकरी सीट पर पूरी ताकत झोंक दी थी। वर्ष 2009 के बाद सीकरी सीट से दोबारा चुनावी मैदान में उतरे राजबब्बर के समर्थन में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और पश्चिम यूपी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बाह विधानसभा के जरार में जनसभा भी की थी। 
विज्ञापन

3 of 5
आगरा में ज्योतिरादित्य सिंधिया का रोड शो (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आगरा में भी रोड शो किया था। इन सबका जादू नहीं चल सका। 1984 के लोकसभा चुनाव के बाद से दूर हुए मतदाता तमाम कोशिशों के बावजूद कांग्रेस की ओर नहीं लौट सके। दोनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को करारी शिकस्त मिली। आगरा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रीता हरित, विजयी हुए भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल से 6,01,726 वोटों से पीछे रहीं। वहीं, सीकरी सीट पर राजबब्बर, विजय हुए भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर से 4,95,065 वोटों से पीछे रहे।

4 of 5
प्रीता हरित - फोटो : Facebook
एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 357, 374, 400 432 पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रीता हरित का खाता तक नहीं खुला। ज्यादातर भाजपा ही आगे रही। वहीं फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 41 पर कुल 647 मतदाता हैं। इनमें से सिर्फ दो ने ही मतदान किया, जिनमें एक भाजपा और निर्दलीय को गया। बाह विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 371 पर भी कांग्रेस को वोट नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने फतेहपुर सीकरी संसदीय क्षेत्र के जरार में जनसभा की थी, लेकिन यहां भी उनका जादू नहीं चला। एक दो बूथ को छोड़ ज्यादातर पर बूथों पर कांग्रेस 100 वोटों के अंदर भी सिमट गई। इस क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के पक्ष में जमकर वोटों की बारिश हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें