फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ritika Murder case: क्या रितिका के परिजनों को मिल रही जान से मारने की धमकी, क्या संकेत दे रही मां की यह शिकायत?

Fri, 01 Jul 2022 11:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
1 of 10
Ritika Murder Case - फोटो : अमर उजाला
आगरा के ताजगंज क्षेत्र में स्थित ओमश्री प्लेटिनम अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंककर हुई फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह की हत्या में पुलिस की कार्रवाई पर मां मंजू सिंह ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी ने पहले से ही हत्या की आशंका जाहिर की थी। एसपी फिरोजाबाद को पत्र लिखा था। मगर, सुनवाई नहीं हुई। पूर्व में कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराए गए मुकदमे में भी फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई। अब हत्या के बाद साक्ष्य जुटाने में भी पुलिस लापरवाही बरत रही है। ताजगंज स्थित ओम श्री अपार्टमेंट में 24 जून को घटना हुई थी। अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 404 में फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह अपने दोस्त विपुल अग्रवाल के साथ लिव इन में रहती थी। उन्होंने पति आकाश गौतम को छोड़ दिया था। घटना वाले दिन पांच लोग आए थे। इनमें आकाश गौतम, दो महिलाएं और दो युवक थे। यह सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए थे। पति सहित तीन आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। 
विज्ञापन

2 of 10
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रितिका की मां मंजू सिंह, पिता सुरेंद्र सिंह और भाई उत्कर्ष बुधवार को थाना ताजगंज गए थे। उन्होंने एक पत्र पुलिस को दिखाया। दावा किया कि बेटी ने 28 मार्च को एसपी फिरोजाबाद को एक पत्र लिखा था। इसमें कहा था कि 12 मार्च को टूंडला थाने में दर्ज कराए मुकदमे में 23 मार्च को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज हो चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 10
ब्लॉगर युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
25 मार्च से मुकदमे में नामजद आरोपी जान से मरवाने की धमकी दे रहे हैं। मुकदमा वापस लेने की धमकी दी जा रही है। वह काफी डरी और सहमी हुई है। उसने लिखा कि भविष्य में उसके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो यह शिकायती पत्र अंतिम बयान समझा जाए। यह पत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

4 of 10
अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरी महिला - फोटो : अमर उजाला
मां ने आरोप लगाया कि बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। पूर्व की शिकायत पर संज्ञान लिया होता तो बेटी की जान नहीं जाती। अब थाना ताजगंज पुलिस भी केस में गंभीरता नहीं दिखा रही है। लापरवाही से आरोपियों को फायदा मिलेगा। पीएम और सीएम से यही मांग करती है, बेटी को न्याय दिलाएं। आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 10
Ritika Murder case - फोटो : अमर उजाला
परिजनों के सवाल
गिरफ्तारी का स्थान क्यों बदला ?

पुलिस ने आरोपी आकाश गौतम, काजल और कुशमा को अपार्टमेंट परिसर से ही पकड़ा था। इसके सीसीटीवी फुटेज भी आ गए हैं। मगर, पुलिस ने लिखा पढ़ी में गिरफ्तारी का स्थान बदल दिया। आकाश को रमाडा होटल की तरफ जाने वाले रास्ते से पकड़ना दिखाया। वहीं काजल और कुसुमा की टीडीआई मॉल के पास से गिरफ्तारी दिखाई। ऐसा क्यों किया ?

 
विज्ञापन

6 of 10
Ritika Murder case - फोटो : अमर उजाला
लावारिस में क्यों दाखिल की बाइक?
मृतका के भाई उत्कर्ष ने कहा कि आकाश बाइक से आया था। टूंडला स्थित अपने घर से सुबह निकला था। उसके घर के बाहर के सीसीटीवी फुटेज उनके पास मौजूद हैं। बाइक को घटनास्थल के पास खड़ा किया था। पुलिस ने बाइक को जब्त भी किया, लेकिन लिखा पढ़ी में बाइक लावारिस में दिखा दी। ऐसा क्यों किया ?


 
विज्ञापन

7 of 10
Ritika Murder case - फोटो : अमर उजाला
टूंडला पुलिस ने क्यों नहीं समझी केस की गंभीरता?
मां मंजू सिंह ने कहा कि बेटी ने 12 मार्च को टूंडला थाने में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। यह बलवा, मारपीट, एससी-एसटी एक्ट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी, बंधक बनाने सहित अन्य धारा में लिखा गया। उसके साथ 22 फरवरी को घटना हुई थी। मुकदमे में अनिल  धर, सत्यम धर, विपुल अग्रवाल की पत्नी दीपाली अग्रवाल, आकाश गौतम और दो अज्ञात आरोपी थे। पुलिस ने दो महीने बाद ही केस में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। तथ्यों की ठीक से जांच नहीं की गई। इस पर सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की गई ?

 

8 of 10
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रितिका के फ्लैट में पहुंची थी ब्यूटी पार्लर संचालिका 
परिजनों का कहना है कि रितिका से मिलने के लिए घटना वाले दिन एक ब्यूटी पार्लर संचालिका पहुंची थी। इसकी रजिस्टर में एंट्री भी दर्ज है। पुलिस ने उससे पूछताछ क्यों नहीं की ?  

9 of 10
Agra Blogger Murder case - फोटो : अमर उजाला
यह हुई थी घटना
ताजगंज स्थित ओम श्री अपार्टमेंट में 24 जून को घटना हुई थी। अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 404 में फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह अपने दोस्त विपुल अग्रवाल के साथ लिव इन में रहती थीं। उन्होंने पति आकाश गौतम को छोड़ दिया था। घटना वाले दिन पांच लोग आए थे। इनमें आकाश गौतम, दो महिलाएं और दो युवक थे। यह सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए थे। 
विज्ञापन

10 of 10
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वह रितिका के फ्लैट में गए थे। इसके बाद चौथी मंजिल से फेंककर रितिका सिंह की हत्या कर दी गई थी। उसके हाथ रस्सी से बांधे गए थे। गले में भी दुपट्टा कसा गया था। उसके पति आकाश गौतम का वीडियो वायरल हुआ था। वह रस्सी खोलते नजर आया था। अपार्टमेंट के लोगों ने गेट बंद करके तीन आरोपियों को पकड़ लिया था। इनमें आकाश गौतम औरदो महिलाएं शामिल थीं। उसके साथी चेतन और अनवर फरार हो गए थे। पुलिस ने आकाश, कुसुमा और काजल को जेल भेजा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें