फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा बैंक लूटकांड: खौफ के 15 मिनट...लुटेरों ने तीन बार चलाई गोली, सहम गए थे लोग

Tue, 16 Feb 2021 10:50 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
आगरा बैंक लूटकांड - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले के थाना इरादत नगर के गांव खेड़िया स्थित केनरा बैंक की शाखा में दिनदहाड़े हुई लूट ने एक बार सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया। बेखौफ लुटेरों ने 15 मिनट में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद फरार हो गए। वारदात के दौरान लुटेरों ने तीन बार गोलियां चलाईं। इससे बैंक में दहशत फैल गई। बैंककर्मी और ग्राहक सहम गए। लुटेरों के जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। 12 घंटे बाद भी लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।  

संबंधित खबर- आगरा: फायरिंग कर बैंक से दिनदहाड़े आठ लाख रुपये की लूट, तीन बदमाशों ने की वारदात
विज्ञापन

2 of 7
आगरा बैंक लूटकांड: बैंक के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को दोपहर के सवा तीन बजे थे। केनरा बैंक शाखा में सब कुछ सामान्य था। गांव के तीन लोग कैश जमा कराने आए थे। होमगार्ड रामवीर और राजेश बात कर रहे थे। तभी बाइक आकर रुकी। इस पर तीन लोग थे। एक बाइक लेकर खड़ा रहा। दो ने बैंक के नजदीक आते ही तमंचे निकाले और होमगार्डों पर तान दिए। होमगार्ड कुछ समझ पाते, इससे पहले ही छत की तरफ गोली चला दी। 15 मिनट में तीन बार गोली चलाई। चार बार तमंचे लहराए। इससे दहशत फैल गई।
विज्ञापन

3 of 7
आगरा बैंक लूटकांड: सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रही आरोपी - फोटो : अमर उजाला
होमगार्डों से कहा कि अगर एक शब्द भी बोले तो जान से जाओगे। चश्मदीद पातीराम ने बताया कि वह और दो भाई ब्रजेश और महेश रुपये जमा कराने के लिए आए थे। खेड़िया डूंडीपुरा का ही मजरा है। हम लोग बैंक मैनेजर के केबिन में थे। कैशियर अचल सिंह अपने केबिन में थे। गोली चलते ही सब खड़े हो गए। कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला, होमगार्डों पर तमंचे ताने बदमाश उसी केबिन में आ गए।

4 of 7
आगरा में बैंक लूट - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने कैशियर की ओर तमंचा करके इशारा किया कि केबिन में आओ, वह आ गया। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी कैशियर को देख केबिन में आ गया। इसके बाद बदमाशों ने दो बार तमंचे हवा में लहराए। फिर केबिन पर गोली चला दी। हम सभी लोग नीचे बैठ गए। इसके बाद बदमाश पांच मिनट तक कैशियर के केबिन में कैश की अलमारी खंगालते रहे। हम लोग यह सोचकर खड़े हुए कि बदमाश चले गए होंगे लेकिन वे कैशियर के केबिन से कैश लेकर जैकेटों में भर रहे थे। वे चले और गेट पर जाकर फिर से गोली चलाई। यह छत में लगी।
विज्ञापन

5 of 7
आगरा बैंक लूटकांड - फोटो : अमर उजाला
सात लाख जमा होते ही आ गए बदमाश
लूटे गए आठ लाख में से सात लाख कैश वारदात से कुछ ही देर पहले जमा कराया गया था। डूंडीपुरा गांव के महेश और उनके भाई ब्रजेश ने साढ़े पांच लाख रुपये और पातीराम ने डेढ़ लाख रुपये जमा कराए थे। इनके अलावा एक लाख और लूटा गया है।
विज्ञापन

6 of 7
आगरा बैंक लूट के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
धौलपुर के हो सकता लुटेरों का गिरोह 
बैंक लूटने वाला गिरोह धौलपुर का हो सकता है। पुलिस को इसका शक बैंक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर हुआ है। इस गिरोह पर पुलिस पहले से काम कर रही है। दरअसल, तीन दिन पहले आगरा के कालामहल में फर्म के मैनेजर रामचंद्र कुकरेजा को 13 फरवरी को गोली मारी गई थी। इसके फुटेज पुलिस को मिले थे। बैंक की लूट और जानलेवा हमले के फुटेज में नजर आए बदमाशों में एक दोनों वारदात में है। यह धौलपुर का बताया गया है। बैंक लूट के घटनास्थल से राजस्थान की सीमा एक किमी पर ही है। धौलपुर के गिरोह आगरा में पहले भी वारदात करते रहे हैं। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि धौलपुर के एसपी से बात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आगरा बैंक लूटकांड: मौके पर पहुंची आईजी ए. सतीश गणेश - फोटो : अमर उजाला
धौलपुर रवाना की गई टीम : आईजी
लूट के बाद मौके पर पहुंचे आईजी रेंज ए सतीश गणेश ने बताया कि एक  टीम धौलपुर भेजी गई है। बदमाशों की बाइक का नंबर भी मिल गया है। कुल पांच टीमें गठित की गई हैं। बदमाशों के बारे में कई अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें