बांकेबिहारी मंदिर, वृंदावन।
- फोटो : अमर उजाला
दीपक ज्योतिष भागवत संस्थान मथुरा के निदेशक ज्योतिषाचार्य कांमेश्वर चतुर्वेदी ने बताया कि इस वर्ष 16 फरवरी मंगलवार को शुभ योग में वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। बुध, बृहस्पति, शुक्र और शनि चार ग्रहों की युति में यह पर्व मनाया जाएगा। बृहस्पति और शुक्र दोनों ग्रह अस्त रहेंगे। इससे विश्व पटल के कई देशों के लिए राजनीतिक वातावरण विक्षुब्ध, संघर्षपूर्ण, अशांति प्रद रहेगा। पूजा अर्चना करने से विद्यार्थियों के लिए नई आशा एवं सफलता की किरण दिखाई देगी।