फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में एटीएम चोरी का मामला: बदमाशों ने 15 मिनट में 'गायब' कर दिया दो कुंतल का एटीएम, पुलिस सोती रही

Sat, 25 Dec 2021 11:20 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
सीसीटीवी फुटेज में दिखा एक बदमाश - फोटो : अमर उजाला
आगरा के फतेहाबाद मार्ग स्थित कलाल खेरिया में 8.20 लाख रुपयों से भरा एटीएम उठाकर ले जाने वाले बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। हाईवे पर न गश्त थी और न ही चेकिंग की जा रही थी। यही वजह है कि 15 मिनट में दो कुंतल वजनी एटीएम कार में रखकर बदमाश आसानी से भाग निकले। एटीएम उठाकर ले जाने वाले बदमाशों की संख्या पांच थी। चार दुकान के अंदर आए थे। एटीएम को फर्श से उठाकर दुकान के बाहर रख दिया। पांचवां बदमाश गाड़ी लेकर आया। सीसीटीवी फुटेज में महिंद्रा क्वांटो कार नजर आ रही है। मगर, उसका नंबर नहीं दिख रहा है। 

तीन पुलिसकर्मी निलंबित
एटीएम में घुसे चारों बदमाशों ने चेहरे ढके हुए हैं। इनमें से एक ने अंगोछा लगाया था। यह घटना के दौरान गिर भी जाता है, जिससे उसका चेहरा नजर आ रहा है। पुलिस अब इसी फुटेज से बदमाशों की तलाश में लगी है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर चौकी प्रभारी और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन

2 of 7
इसी केबिन से चोरी हुआ एटीएम - फोटो : अमर उजाला
सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि बदमाशों की पहचान के लिए एटीएम में सीसीटीवी कैमरों को देखा गया। दुकान के अंदर और बाहर कोई कैमरा नहीं था। अलार्म भी नहीं लगा था। एटीएम को फाउंडेशन बनाकर फिट नहीं किया गया था, जिससे वह आसानी से फर्श से उठा लिया गया। अमूमन फाउंडेशन बनाया जाता है, जिससे एटीएम को फर्श से उठाया नहीं जा सके। मगर, टाटा इंडिकैश के एटीएम में ऐसा नहीं था।
विज्ञापन

3 of 7
सीसीटीवी फुटेज में दिखा एक बदमाश - फोटो : अमर उजाला
पास में ही एचडीएफसी बैंक का एटीएम है। इसके बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा है। इस कैमरे पर बदमाशों ने टेप चिपका दिया। वहीं दुकान मालिक अरुण कुमार की जूते की दुकान पर एक कैमरा लगा हुआ है। यह बदमाशों को नजर नहीं आया। इसी कैमरे में वारदात करते बदमाश नजर आ गए। 

4 of 7
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह
बदमाशों के अंदाज से यही लग रहा है कि उन्होंने पहले रेकी कर रखी थी। इसके बाद वारदात करने आए हैं। एटीएम में गार्ड की भी तैनाती नहीं थी। इसलिए उन्होंने इस एटीएम को चुना। पुलिस ने मशीन में लगे अंदरूनी कैमरे के फुटेज कंपनी से मांगे हैं, जिससे बदमाशों के चेहरे दिख सकें। 

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बदमाश टाटा इंडिकैश कंपनी का एटीएम उठाकर ले गए हैं। एटीएम में 8.20 लाख रुपये कैश था। सीसीटीवी कैमरों से सुराग मिले हैं। टीमों को लगाया गया है। 
विज्ञापन

5 of 7
खाली पड़ा एटीएम का केबिन (फाइल)
पहले भी टूटे एटीएम
एटीएम की सुरक्षा के प्लान कागजों पर ही तैयार किए जा रहे हैं। यही वजह है कि शहर और देहात में एटीएम टूटने और उठाकर ले जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 
- 24 जून 2019 को फतेहपुर सीकरी में बदमाश ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का एटीएम उखाड़कर ले गए थे। 
- 24 फरवरी 2019 को थाना अछनेरा क्षेत्र में जयपुर हाईवे स्थित कौरई टोल प्लाजा के पास एक कॉलेज के बाहर लगा बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम उखाड़ दिया गया था। 
- सदर में एटीएम को काटकर कैश निकाल लिया गया था। 
- आवास विकास कॉलोनी में एटीएम को खोलकर कैश निकाल लिया गया था। 
 
विज्ञापन

6 of 7
एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश - फोटो : अमर उजाला
मेव गैंग पर शक
पुलिस को आशंका है कि हरियाणा के मेवात और राजस्थान के भरतपुर के मेव गैंग पूर्व में एटीएम की वारदात कर चुके हैं। वह टोल के रास्ते नहीं भागे हैं। अगर, वो गांवों के रास्तों से गए होंगे तो काफी घूमकर जाना पड़ा होगा। गांव के रास्तों के जानकारी पहले से ही की गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तोरा पुलिस चौकी - फोटो : अमर उजाला
तोरा चौकी प्रभारी और दो सिपाही निलंबित 
फतेहाबाद मार्ग पर पुलिस की गश्त नहीं थी। यही वजह रही कि बदमाश एटीएम उठाकर जले गए। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने एटीएम चोरी के मामले में तोरा चौकी प्रभारी रोहित कुमार, सिपाही संतोष कुमार और कुलदीप को निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में लिखा है कि पुलिसकर्मियों ने गश्त के दौरान हूटर, सायरन और टार्च का प्रयोग नहीं किया। घोर लापरवाही बरती गई। प्रारंभिक जांच में यह पाया गया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें