फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agnipath Protest: आगरा जोन में 150 आरोपी गिरफ्तार, 12 मुकदमे दर्ज, 160 कोचिंग संचालकों को नोटिस

Tue, 21 Jun 2022 12:10 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
प्रदर्शनकारियों ने बसों में लगा दी थी आग - फोटो : अमर उजाला
अग्निपथ भर्ती योजना का विरोध करने के मामले में आगरा जोन में पुलिस 12 मुकदमे दर्ज कर 150 आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है। 160 कोचिंग सेंटर संचालकों को नोटिस भेजे गए हैं। उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। उनसे कहा गया है कि दोषी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने बताया कि अग्निपथ योजना के विरोध में हुए प्रदर्शन के मामले में अलीगढ़ में चार, मथुरा में पांच, आगरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में एक-एक मुकदमे दर्ज किए गए। इनमें 300 से अधिक लोगों को नामजद किया गया। 150 को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रदर्शन के दौरान युवकों के बीच अराजकतत्वों ने बवाल किया था। इसके अलावा पुलिस को इनपुट मिला था कि जोन के कुछ कोचिंग संचालक अपने निजी स्वार्थ के लिए युवकों को भड़का रहे हैं। इस पर जांच की गई। जांच में कई कोचिंग संचालकों की भूमिका संदेह के घेरे में है।
विज्ञापन

2 of 5
एडीजी राजीव कृष्ण - फोटो : अमर उजाला

जोन में 248 कोचिंग सेंटर

आगरा जोन की बात करें तो 248 पंजीकृत कोचिंग सेंटर संचालित हैं। इनमें से 160 कोचिंग संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। युवाओं को भड़काने में भूमिका सामने आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। इनके अलावा कई कोचिंग सेंटर बिना पंजीकरण के संचालित मिले हैं। इनको भी नोटिस भेजे गए हैं। उत्तर प्रदेश कोचिंग विनियमन एक्ट 2002 के तहत ऐसे कोचिंग सेंटरों से एक लाख रुपये तक के जुर्माने की वसूली की जा सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
फतेहाबाद में एक्सप्रेसवे पर तैनात रही फोर्स - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर में बांटकर सुरक्षा

अराजकतत्वों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस हाईवे, यमुना एक्सप्रेसवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तैनात है। इसके अलावा रेलवे लाइनों के आसपास भी रेलवे पुलिस फोर्स के साथ पुलिस लगाई गई है। सेक्टरों में बांटकर पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी ड्यूटी दे रहे हैं।

4 of 5
थाना सिकंदरा आगरा - फोटो : अमर उजाला
अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार की सुबह गांव अरसेना के समीप युवक प्रदर्शन के लिए जुटे थे। ये लोग हाईवे जाम करने जा रहे थे। सूचना पर सीओ हरीपर्वत सत्य नरायन और सिकंदरा थाना के प्रभारी निरीक्षक आनंद शाही फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने हाईवे पर जुटे युवकों को खदेड़ दिया। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद शाही ने बताया कि हाईवे से युवकों को हटाने के बाद इलाके में पुलिस ने पैदल मार्च भी किया। इस दौरान पता चला कि गांव में कुछ लोग आकर लोगों को प्रदर्शन के लिए भड़का रहे हैं। इस पर अरसेना निवासी ऋषि और जुगसेना निवासी रवि को मौके पर पकड़ा। उनसे पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पैदल मार्च करती पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

भारत बंद रहा बेअसर

बाह और फतेहाबाद में अग्निपथ योजना के विरोध में प्रस्तावित भारत बंद की घोषणा का कोई असर नहीं दिखा। सोमवार को एक्सप्रेसवे, हाईवे, रेलवे ट्रैक, बस अड्डों और कोचिंग संस्थानों पर पुलिस सतर्क रही। जैतपुर में पुलिस ने सेना भर्ती की तैयारी कराने वाले कोचिंग सेंटरों को देखा। सीओ बाह रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। बाह पुलिस भदावर डिपो के बस अड्डे पर चौकन्नी रही। वहीं आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के फतेहाबाद टोल प्लाजा पर दिनभर पुलिस सतर्क रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें