फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती ना करने पर कत्ल: मथुरा में 250 किमी दूर से आया सिरफिरा, किशोरी की हत्या कर मां को किया घायल

Mon, 20 Jun 2022 12:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
घायल सिरफिरा आशिक और मृतक किशोरी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में फेसबुक पर सिरफिरे युवक से किशोरी ने दोस्ती करने से साफ इनकार कर दिया तो वह करीब 250 किमी दूर मुजफ्फरनगर से रविवार की देर शाम मथुरा पहुंच गया। उसने घर में घुसकर किशोरी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बचाने आई किशोरी की मां को भी घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू से मारकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। महिला और आरोपी का उपचार चल रहा है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। 

शादी के कार्ड में रखकर लाया था चाकू 

थाना हाईवे के गांव नगला बोहरा में पहुंचे युवक के हाथ में शादी के कार्ड में चाकू रखा हुआ था। घर में घुसते ही सिरफिरे ने किशोरी के सामने आते ही कार्ड के अंदर रखे चाकू को निकालकर दनादन वार शुरू कर दिए। मां सुनीता बचाने आई तो उस पर भी सिरफिरे ने चाकू से वार कर डाले। बाद में खुद के सीने पर वार करके खुदकुशी की कोशिश की। इस वारदात को देखकर छोटी बहन तनु और छोटा भाई हेमंत काफी दहशत में हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मृतका सोनम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मृतका के पिता नगला बोहरा निवासी तेजवीर सिंह रिटायर्ड फौजी हैं। वह फरीदाबाद में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। रविवार की देर शाम उनके घर मुजफ्फरनगर के गांव कुकड़ा (थाना मंडी) निवासी अवि कश्यप पहुंचा। उसके हाथ में शादी का कार्ड था, जिसमें चाकू छिपा रखा था। युवक ने घर में घुसते ही रिटायर्ड फौजी की बेटी सोनम (16) पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। 
विज्ञापन

3 of 5
murder demo - फोटो : फाइल फोटो
खून से लथपथ सोनम फर्श पर गिर पड़ी। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। बेटी को बचाने आई मां सुनीता को भी कंधे और कमर में चाकू से मारकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी ने खुदकुशी की कोशिश की। 

4 of 5
एसपी सिटी एमपी सिंह - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि मृतका के पिता तेजवीर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। फेसबुक पर दोस्ती से इनकार करने पर सिरफिरे युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घायल सिरफिरा आशिक - फोटो : अमर उजाला
 आरोपी ने जिस वक्त वारदात को अंजाम दिया, उस वक्त घर पर मृतका के छोटे भाई-बहन भी थे। वारदात के बाद से दोनों दहशत में हैं। उधर, खबर मिलते ही फरीदाबाद से पिता तेजवीर सिंह मथुरा पहुंच गए। बच्चों को परिवार के पास छोड़कर तेजवीर थाने पहुंचे। यहां पर सिरफिरे आशिक के खिलाफ तहरीर दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें