आगरा में छत्ता पुलिस ने अधिवक्ता कपिल पंवार की हत्या में एक साल बाद एक और आरोपी देवेंद्र को गिरफ्तार किया है। वह मुख्य आरोपी जीतू का दोस्त है। उसने सुपारी में मिली रकम अपने खाते में ट्रांसफर कराई थी। पुलिस की विवेचना में नाम सामने आने के बाद वो फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। उसे सोमवार को पकड़ लिया गया। जीवनी मंडी के रहने वाले कपिल पंवार 26 अक्तूबर 2020 की शाम को कार सहित लापता हो गए थे। 27 अक्तूबर को उनकी मां निर्मला देवी ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मामला अपहरण का होने के कारण गुमशुदगी को अपहरण में दर्ज कर लिया गया। 27 अक्तूबर 2020 को कपिल पंवार का शव इटावा के भरथना में एक नहर में पड़ा मिला था। इस मामले में पुलिस ने खुलासा किया था। मृतक अधिवक्ता कपिल पंवार की सास शिमला देवी को गिरफ्तार किया था।