फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पथौली में अवैध बने 6 मकानों को एडीए ने किया ध्वस्त, कब्जा मुक्त कराई 4200 वर्ग मीटर जमीन

Fri, 03 Jun 2022 09:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
आगरा में अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को आगरा विकास प्राधिकरण का बुलडोजर ताज नगरी फेज-2 में अवैध निर्माण पर चला। तो वहीं पथौली में अवैध बने 6 मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। आगरा विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को दो बड़ी कार्रवाई की। पहली कार्रवाई पथौली में की गई। यहां लैंडमार्क कॉलोनी के पीछे सुनील कुमार रावत के अवैध रूप से बनाए जा रहे 6 भवनों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। दूसरी कार्रवाई ताजनगरी फेज-2 में की गई। यहां 4200 वर्ग मीटर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। पथौली में कार्रवाई एडीए के प्रवर्तन दल प्रभारी पूरन कुमार के निर्देशन में हुई। सचल दस्ते ने निर्माणाधीन 6 भवनों को उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम की धारा-27 के तहत ध्वस्त किया।
विज्ञापन

2 of 5
अवैध निर्माण के ध्वस्त करती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
वहीं ताजनगरी फेज-2 में एडीए के अभियंत्रण खंड, संपत्ति विभाग और भू अर्जन विभाग के स्टाफ ने 4200 वर्ग मीटर जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाया। शंकर ग्रीन के सामने 100 फुट रोड पर प्राधिकरण की इस जमीन पर बाउंड्रीवाल, टिन शेड, कोठरी बना ली गई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
एडीए की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
प्रशासनिक मजिस्ट्रेट उपलब्ध न होने के कारण इस जमीन पर एक जगह बने एक मंजिला मकान को ध्वस्त नहीं किया गया। यहां मकान पर ताला लगा हुआ था, जिसके अंदर सामान भी था। आबादी से सटी दो चहारदीवारी भी क्षेत्रीय अमीन के न होने के कारण चिन्हित नहीं हो सकीं। इस जमीन पर 90 फीसदी अवैध कब्जा हटा दिया गया।

4 of 5
हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला

ट्रांस यमुना कॉलोनी में चला नगर निगम का बुलडोजर

वहीं प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को वृंदावन विहार और दीपश्री एन्क्लेव के बीच की दीवार को बुलडोजर से ढहा दिया।  तहसीलदार सदर रजनीश कुमार के साथ लेखपाल अतुल कृष्ण ने नगर निगम की टीम का सहयोग लेकर यह कार्रवाई की। दोनों कॉलोनी के बीच अवैध रूप से बनी इस दीवार के बारे में प्रशासन से शिकायत की गई थी। नगर निगम ने इसके बाद ट्रांस यमुना कॉलोनी ए ब्लॉक से बी ब्लॉक और भारद्वाज चौराहे के बीच अतिक्रमण हटाए, यहां 37 ठेल को सड़क व साइड पटरी से हटवाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हटाया गया अवैध अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
निगम की टीम ने अतिक्रमण करने वालों पर 2000 रुपये का जुर्माना लगाकर वसूला। यहां बाजार में निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर ने एक किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की। इस पर पांच हजार रुपये का जुर्माना किया गया। जेडएसओ जितेंद्र सिंह ने जुर्माने के रूप में 7000 रुपये नगर निगम कोष में जमा कराए। इस दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी रिटायर्ड कर्नल एके सिंह व दल के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें