फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: शौकत अली की कॉलोनी ब्रजधाम आशियाना पर चला ADA का बुलडोजर, जानें क्यों हुई कार्रवाई

Thu, 17 Nov 2022 09:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
एडीए की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
चौड़ी सड़क, मीठा पानी, प्लॉट ही प्लॉट और गेट बंद कॉलोनी के झांसे में कतई न आएं। लुभावने वादे और सुविधाओं का झांसा देकर बिल्डर अवैध कॉलोनियां बनवा रहे हैं। खेतों में प्लॉटिंग हो रही है। बृहस्पतिवार को आगरा विकास प्राधिकरण ने बिचपुरी रोड स्थित चौहटना में बिना नक्शा पास कराए बन रहे ब्रजधाम आशियाना और त्रिपुति धाम को बुलडोजर से ढहा दिया।

मुख्यमंत्री के आदेश पर एडीए ने अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया है। बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे एडीए का प्रवर्तन दल पुलिस फोर्स के साथ चौहटना पहुंचा। यहां शौकत अली की ओर से ब्रजधाम आशियाना के नाम से 7000 वर्ग मीटर क्षेत्र में अवैध कॉलोनी बनाई जा रही थी। एडीए से नक्शा पास नहीं था। इसके पास ही, ज्ञानेश राजपूत, चांद और अशोक कुमार 8000 वर्ग मीटर क्षेत्र में अवैध रूप से त्रिपुति धाम बसा रहे थे। दोनों कॉलोनियों में मीठा पानी, गेट बंद कॉलोनी, चौड़ी सड़क व अन्य सुविधाओं के बोर्ड लगे थे। प्लॉटिंग हो रही थी। एडीए ने दोनों कॉलोनियों के गेट, बुकिंग कक्ष व सड़क को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
ध्वस्त किया गया कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
एडीए सचिव गरिमा सिंह ने बताया कि फतेहपुर सीकरी, बिचपुरी, रुनकता, शमसाबाद रोड, ग्वालियर रोड और कालिंदी विहार तक अवैध कॉलोनियों को चिह्नित किया जा रहा है। सभी को ध्वस्त किया जाएगा। खरीदारों से अपील की है कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। एडीए में जांच जरूर कर लें कि कॉलोनी का नक्शा स्वीकृत है या नहीं। शहर में 254 से अधिक कॉलोनियां अवैध घोषित हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
एडीए की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

फील्ड कर्मियों पर मिलीभगत के आरोप

जन प्रहरी के संयोजक नरोत्तम शर्मा का आरोप है कि अवैध कॉलोनियां व अवैध निर्माण एडीए के फील्ड कर्मियों की मिलीभगत से हो रहे हैं। बाबू से लेकर इंजीनियर और अफसर तक आंख मूंदे रहते हैं। 

4 of 5
ध्वस्तीकरण - फोटो : अमर उजाला

यहां एडीए के अफसर मेहरबान

लखनऊ लेवाना होटल में अग्निकांड से चार लोगों की मौत के बाद ध्वस्तीकरण के आदेश हो गए, लेकिन आगरा में 18 होटल, हॉस्पिटल व अपार्टमेंट पर कार्रवाई नहीं हो सकी। चमरौली स्थित ओमश्री सिल्वर वेली ने नोटिस के बाद भी अग्निशमन की एनओसी नहीं जमा की। कमिश्नर अमित गुप्ता ने सीलिंग के आदेश दिए थे, लेकिन एक महीने बाद भी यहां एडीए के अफसर मेहरबान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ध्वस्तीकरण - फोटो : अमर उजाला

ये अवैध कॉलोनियां हुईं ध्वस्त

- एसडी एंकलेव, लड़ामदा
- शारदा सिटी रेजीडेंसी, रजरई
- बीएम विराट रेजीडेंसी, रुनकता
- सांई धाम कॉलोनी, बाईंपुर
- ब्रजधाम आशियाना, बिचपुरी
- त्रिपुति धाम, चौहटना, बिचपुरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें