फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Elephant Day: अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने देखी हाथियों की दुनिया, वालंटियर बन की 'गजराज' की सेवा

Thu, 11 Aug 2022 04:09 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा / मथुरा
विज्ञापन
1 of 8
जेनिफर विंगेट ने हाथियों को खिलाया चारा - फोटो : Wildlife SOS
अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने मथुरा के चुरमुरा स्थित वन्यजीव संरक्षण संस्था वाइल्डलाइफ एसओएस द्वारा संचालित हाथी संरक्षण केंद्र में वालंटियर बनकर 'वर्ल्ड एलीफेंट डे' मनाया। इस दौरान उन्होंने संरक्षण केंद्र में हाथियों को प्रदान की जाने वाली चिकित्सीय सुविधाओं और देखरेख के बारे में जाना।

जेनिफर विंगेट को मुख्य रूप से हिंदी टेलीविजन में उनके काम के लिए जाना जाता है, जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। बचपन से ही जानवरों के प्रति लगाव रखने वाली जेनिफर आवारा जानवर जैसे कि कुत्तों के अधिकारों के लिए भी मुख्य रूप से काम करती हैं।

दुनिया में घटती हाथियों की आबादी के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए हर साल 12 अगस्त को वर्ल्ड एलीफेंट डे के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर हाथियों के संरक्षण की लड़ाई में योगदान देने के लिए जेनिफर विंगेट हाथी संरक्षण केंद्र में कुछ दिन बिताने के लिए मुंबई से मथुरा आई हैं।
विज्ञापन

2 of 8
अभिनेत्री फल और सब्जियां भी काटीं - फोटो : Wildlife SOS
हाथी संरक्षण केंद्र में अपने पहले दिन जेनिफर ने रेस्क्यू कर लाए गए हाथियों की दिल दहला देने वाली कहानियों के बारे में जाना। उन्होंने हाथियों की देखभाल और प्रबंधन में योगदान करते हुए अपना दिन बिताया। उन्होंने फलों और सब्जियों को काटने में सहायता भी की, जो हाथियों को दैनिक खुराक में दिए जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
हाथी संरक्षण केंद्र में अभिनेत्री जेनिफर विंगेट - फोटो : Wildlife SOS
जेनिफर ने संरक्षण केंद्र में हाथियों के ट्रीटमेंट के बारे में भी करीब से जाना। उन्होंने एनजीओ के पशु चिकित्सकों को हाथियों को उपचार और पैरों की देखभाल करते हुए देखा। उन्होंने आपातकालीन स्थिति में किसी भी हाथी के इलाज के लिए उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओं को भी जाना।

4 of 8
हाथी संरक्षण केंद्र में अभिनेत्री जेनिफर विंगेट - फोटो : Wildlife SOS
अभिनेत्री के दौरे का मुख्य आकर्षण हाथियों को उनकी शाम की सैर पर देखना था। वाइल्डलाइफ एसओएस का उद्देश्य हाथियों को जितना हो सके प्राकृतिक वातावरण प्रदान करना है। हाथियों को घूमता देख जेनिफर काफी प्रभावित हुईं। उन्होंने अपने इस अनुभव को इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया और अपने प्रशंसकों को इस कार्य में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

विज्ञापन

5 of 8
हाथी संरक्षण केंद्र स्थित तालाब में बैठे हाथी - फोटो : Wildlife SOS
अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने कहा कि मैं लंबे समय से वाइल्डलाइफ एसओएस टीम के समर्पित कार्य को देखती आ रही हूं। टीम द्वारा बचाए गए जानवरों को और यहां होने वाली हर चीज को करीब से जानना चाहती थी। हाथी सभी जीवों में सबसे शानदार और ताकतवर हैं। उनको इतने करीब से जानना मेरे लिए उत्साहजनक है। 

विज्ञापन

6 of 8
हाथी संरक्षण केंद्र - फोटो : Wildlife SOS
वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने कहा कि जेनिफर विंगेट का एशियाई हाथियों के लिए एक स्टैंड लेना और उनकी दुर्दशा के बारे में जागरूकता फैलाने में मदद करना हमें और भी ज्यादा प्रोत्साहित करेगा। जेनिफर ने न केवल हमारे केंद्र में स्वेच्छा से काम किया बल्कि अपने विभिन्न कार्यों के माध्यम से हाथियों की देखभाल में महत्वपूर्ण योगदान भी दिया।

विज्ञापन

7 of 8
हाथी संरक्षण केंद्र में राजू - फोटो : Wildlife SOS
वाइल्डलाइफ एसओएस की सह-संस्थापक और सचिव गीता शेषमणि ने कहा कि सेव द एलीफेंट डे हाथियों की दुर्दशा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। हमें उम्मीद है कि जेनिफर का यह दौरा सभी के लिए एक उदाहरण बनेगा और अधिक से अधिक लोगों को भारत में हाथियों को बचाने की लड़ाई में सक्रिय भागीदार बनने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
विज्ञापन

8 of 8
हाथी अस्पताल में जिंजर हथिनी - फोटो : Wildlife SOS
2010 में वाइल्डलाइफ एसओएस ने उत्तर प्रदेश वन विभाग के सहयोग से मथुरा में हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र की स्थापना की थी। अत्याधुनिक पशु चिकित्सा सुविधाओं से लैस, केंद्र वर्तमान में लगभग 30 पुनर्वासित हाथियों की देखभाल और उपचार प्रदान कर रहा है, जिन्हें सर्कस में प्रदर्शन करने, पर्यटकों को सवारी कराने, सड़कों पर भीख मांगने और शादी में इस्तेमाल होने जैसी परिस्थितियों से बचाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें