फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी के अधिवेशन में विविध संस्कृति का संगम, तस्वीरों में देखें लघु भारत की जीवंत झांकी

Mon, 25 Nov 2019 12:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 10
एबीवीपी के अधिवेशन में विविध प्रांतों से आए कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के चार दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से कार्यकर्ता जुटे हैं। तमाम कार्यकर्ता ऐसे भी हैं, जो पहली बार संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन में आए हैं। ब्रज की धरा पर 'लघु भारत' की जीवंत झांकी इन्हें आनंदित कर रही है। अगली स्लाइड्स में देखें एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन की झलकियां...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
छत्तीसगढ़ की खुशबू चंद्राकर व अंजू साहू - फोटो : अमर उजाला
अधिवेशन में विभिन्न राज्यों से आए कार्यकर्ताओं के परिधान आकर्षण का केंद्र हैं। छत्तीसगढ़ की खुशबू चंद्राकर को कई कार्यकर्ताओं से तारीफें मिलीं। उन्होंने लुगरा (साड़ी) पहन रखी थी। खुशबू ने बताया कि तारीफ सुनकर अच्छा लग रहा है। छत्तीसगढ़ की ही अंजू साहू ने कहा कि राष्ट्रीय अधिवेशन में वो अपने प्रांत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, प्रांत का पहनावा भी दिखना चाहिए। लोग तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 10
पूर्वात्तर से आए एबीवीपी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
एबीवीपी के शील ट्रस्ट के अध्यक्ष अतुल कुलकर्णी ने पूर्वोत्तर के छात्र-छात्राओं को बाकी देश से जोड़ने के लिए संगठन के 'अंतरराज्य छात्र जीवन दर्शन' प्रकल्प की जानकारी दी। बताया कि प्रकल्प 1965 से लगातार पूर्वोत्तर के छात्रों का देश के बाकी राज्यों का भ्रमण और प्रवास कराया जा रहा है। उन्हें अन्य प्रांतों की जानकारी हो रही है, लोगों को समझ रहे हैं। 

4 of 10
पूर्वोत्तर से आए एबीवीपी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
असम के जिला संगठन मंत्री प्रलय कुमार बोड़ो ने एनआरसी के संबंध में कहा कि घुसपैठिए बाहर होने चाहिए। शरणार्थी हिंदुओं को इसमें शामिल होना चाहिए। अरुणाचल के बिक्की यादेर ने कहा कि इस अधिवेशन में पूरा भारत दिख रहा है। पहली बार देश के सभी राज्यों के लोगों से मिलने का मौका मिला है।
विज्ञापन

5 of 10
एबीवीपी के अधिवेशन में फोटो खिंचाती युवती - फोटो : अमर उजाला
एक जगह पर देश के सभी राज्यों के लोगों से मिलने और उनकी संस्कृति को जानने का मौका मिल रहा है। एबीवीपी के 40 प्रांतों समेत नेपाल का दल अधिवेशन में शामिल है। इनके लिए यह बिल्कुल अलग अनुभव है। रविवार को विभिन्न प्रांतों से आए कार्यकर्ताओं ने ग्रुप फोटो कराए। 
विज्ञापन

6 of 10
असम प्रांत के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
आगरा कॉलेज मैदान में एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन के मुख्य मंच पर असम प्रांत के विद्यार्थी। 
विज्ञापन

7 of 10
अरुणाचल प्रांत के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
आगरा कॉलेज मैदान में एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन के मुख्य मंच पर अरुणाचल प्रांत के कार्यकर्ता।

8 of 10
मुख्य मंच पर नागालैंड के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
आगरा कॉलेज मैदान में एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन के मुख्य मंच पर नागालैंड प्रांत के कार्यकर्ता।

9 of 10
मणिपुर प्रांत के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
आगरा कॉलेज मैदान में एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन के मुख्य मंच पर मणिपुर प्रांत के कार्यकर्ता।
विज्ञापन

10 of 10
जम्मू-कश्मीर के छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के पूर्णकालिक कार्यकर्ता मुस्तफा अली के साथ वहां से भी कार्यकर्ताओं का दल आया हुआ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें