उत्तर प्रदेश के आगरा में सितंबर के महीने में मानसून के बादल आफत बनकर बरस रहे हैं। 85 साल के बाद सितंबर में लोगों ने ऐसी बारिश देखी है। बुधवार की सुबह से शुरू होकर 15 घंटे तक चली बारिश में जिले भर में 40 से ज्यादा मकान, दुकान और पुलिस चौकी की इमारतें गिर पड़ीं।
अहारन पुलिस चौकी की इमारत गिरने से इसके मलबे में तीन कारें और दो मोटर साइकिलें दबकर क्षतिग्रस्त हो गईं। शहर में मंटोला, फुलट्टी, नूरी दरवाजा, मोती कटरा आदि क्षेत्रों में पुराने मकान गिर पड़े। गनीमत रही कि मलबे से कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
2 of 5
Agra Weather: बारिश के बाद सड़क पर जलभराव।
- फोटो : संवाद
बुधवार को आगरा में 95.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। बीते सप्ताह की तरह लगातार चली बारिश के कारण पुराने मकान गिर पड़े। मंटोला में हाजी अंसार का मकान गिर गया तो नूरी गेट के काठ बाजार में पुरानी इमारत गिर गई। इसी तरह फुलट्टी बाजार में पुराना मकान गिर गया।
विज्ञापन
3 of 5
Agra Weather: बारिश के बाद सड़क पर जलभराव।
- फोटो : संवाद
थाना बरहन की अहारन पुलिस चौकी की इमारत भी बारिश के कारण शाम को ढह गई। क्षेत्रीय निवासी रवि त्यागी और प्रवीन जैन ने बताया अहारन चौकी की इमारत 70 साल से ज्यादा पुरानी होने से जर्जर हो चुकी थी। वह चौकी पर निजी काम से आए थे। बाइक खड़ी करके जैसे ही खड़े हुए कि शाम 5:30 बजे इमारत भरभराकर गिर गई। इसमें उनकी बाइक भी दब गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीन कारों और दो बाइक को क्षति पहुंची है।
4 of 5
Agra Weather: बारिश के बाद सड़क पर जलभराव।
- फोटो : संवाद
टेढ़ी बगिया पर ढह गई सड़क, कटान
लगातार बारिश के कारण टेढ़ी बगिया पर सड़क धंस गई। यहां सड़कों पर पानी भर जाने के बाद नाला धंस गया, जिस वजह से पानी के कटान के कारण एक ओर की सड़क का बड़ा हिस्सा ढह गया। इससे सड़क पर भारी वाहनों का आवागमन भी रोकना पड़ा।
Agra Weather: बारिश के बाद सड़क पर जलभराव।
- फोटो : संवाद
नाले की दीवार ढह जाने के कारण लगातार कटान जारी है। वहीं, इस वजह से जलभराव से भी लोगों को जूझना पड़ा। टेढ़ी बगिया में तीन फीट तक पानी सड़कों पर भर गया। हर गली, मोहल्ले में लोग जलभराव के कारण परेशान रहे।